PRATHAM NEWS: भारत और इंग्लैंड के बीच चल रहा तीसरा टेस्ट का पहला दिन खत्म हो चुका है। भारत ने पहले बैटिंग करते हुए छह विकेट के नुकसान पर 307 रन बना लिए हैं। भारतीय बल्लेबाजों ने सातत्यपूर्ण प्रदर्शन करते हुए टीम के स्कोर को पहले ही दिन 300 के पार कर लिया था। भारतीय बल्लेबाजों में विराट कोहली ने 97 रन बनाए थे जबकि उनको साथ देते हुए अजिंक्य रहाणे ने 81 रन की पारी खेली थी। इस मैच में विराट कोहली ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए थे। भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली आज विश्व क्रिकेट में एक बड़ा नाम बन गए हैं। वह जितने भी रन बनाते हैं उस रन से वह क्रिकेट के कई रिकॉर्ड तोड़ते हैं और कई रिकॉर्ड अपने नाम करते हैं। विदेश में अच्छा प्रदर्शन करने वाले क्रिकेटर में अब विराट कोहली शामिल हो गए हैं। इस साल के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले क्रिकेटर में विराट कोहली तीसरे स्थान पर आ गए हैं।
विराट कोहली बनेंगे टॉप स्कोरर
विराट कोहली साल 2018 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन चुके है। विराट कोहली ने जैसे ही 97 रन बनाए तो उन्होंने एल्गर और मेंडिस को पीछे छोड़ दिया था। उनसे आगे अब सिर्फ दो लोग है। जिसमे साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज मार्कराम और एबी डिविलियर्स है। विराट कोहली ने 623 रन बनाए है। उनसे आगे एबी डिविलियर्स है जिन्होंने 638 रन बनाए है। और मार्कराम ने 660 रन बनाए है। अतः विराट कोहली 38 रन बना लेते है तो वह इस साल के सबसे टॉप रन स्कोरर बैट्समैन बन जाएंगे। और इस तीसरे टेस्ट में दूसरी पारी बाकी है। इसमें विराट कोहली ये कारनामा कर सकते है।
विराट कोहली की शानदार पारी
विराट कोहली ने तीसरे टेस्ट में बेहतरीन बैटिंग करते हुए 97 रन बनाते हुए अर्धक शतक बनाया था। विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के लेजेंडरी बल्लेबाज एलन बॉर्डर का भी रिकॉर्ड तौड़ा था। क्रिकेट के सारे फॉर्मेट में कुल मिलाकर 17770 रन बना चुके है विराट कोहली। विराट ने विदेश की पिच पर सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में भी पूर्व कप्तान गांगुली और धोनी को पीछे छोड़ दिया है। अब कोहली धीरे धीरे मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की ओर आगे बढ़ रहे है। सचिन तेंदुलकर खुद कह चुके है कि उनके रिकार्ड्स विराट कोहली और रोहित शर्मा तोड़ सकते है।




Post A Comment:
0 comments: