साउथ की फिल्म इंडस्ट्री में सब एक से बढ़कर एक सुपर स्टार मौजूद है। साउथ की फिल्म इंडस्ट्री को टॉलीवुड कहा जाता है। साउथ की फिल्म इंडस्ट्री अब बड़े बड़े सुपर हिट फिल्में बनाती है। जब भी कोई सुपर स्टार की फिल्म आने वाली होती है तब साउथ में त्यौहार का माहौल बन जाता है। सुपर स्टार रजनी कांत की फिल्म जब रिलीज होने वाली होती है तब लोग ख़ुशी के मारे दीवाने हो जाते है। साउथ फिल्म इंडस्ट्री का ऐसा ही एक सुपर स्टार है जिसका नाम अल्लु अर्जुन है। अर्जुन साउथ के सुपर स्टार चिरंजीवी का भतीजा है।
अर्जुन को फैमिली से पहचान तो मिली ही है पर उनके टैलेंट ने उनको सफलता की ओर ले गया है। अल्लू अर्जुन का साउथ की फिल्म इंडस्ट्री में में एक अनूठा नाम है। उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। अल्लु अर्जुन को गंगोत्री फिल्म ने लवर बॉय की इमेज देते हुए मुख्य किरदार में ला दिया। अल्लु अर्जुन की लव स्टोरी भी उतनी ही रोमांटिक और दिलचष्प है। अल्लु की वाइफ का नाम स्नेहा रेड्डी है।
अल्लु अर्जुन और स्नेहा रेड्डी का प्यार है पहली नजर का
स्नेहा के पिता ने साउथ में साइंस इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी बनाई थी। स्नेहा ने वही ग्रेजुएशन किया है। उसके बाद स्नेहा मास्टर्स डिग्री के लिए अमेरिका गई थी। वहां से वह अपनी एक फ्रेंड की शादी में शामिल हुई थी। उस शादी में अल्लु अर्जुन भी आया हुआ था। अर्जुन तब तक साउथ फिल्म इंडस्ट्री का सुपर स्टार और एक बड़ा नाम बन चूका था। स्नेहा ने अर्जुन की कोई भी फिल्म नही देखि थी। शादी में दोनों ने एक दूसरे को देखा और दोनों के मन में पहली नजर का प्यार शुरू हो गया था। दोनों ही मन में एक दूसरे को पसंद करने लगे थे। अर्जुन को दोस्तों ने बोला की उसको मैसेज करो। और स्नेहा ने उसका जवाब भी दिया। दोनों ने फिर एक दूसरे को मैसेज करना शुरू कर दिया।
अर्जुन ने घर में यह बात बताई की वह स्नेहा से शादी करना चाहते है। उनके पिताजी ने साफ मना कर दिया था। पर बेटे की आँखों में प्यार देखकर उन्होंने इस बात को स्वीकार कर लिया। आख़िरकार दोनों की शादी तय हुई। 26 नवम्बर 2010 को हैदराबाद के होटल में दोनों ने सबके सामने अपने रिश्ते को रख दिया। 6 मार्च 2011 को दोनों ने शादी की। दोनों एक दूसरे कप बेहद ही प्यार करते है।




Post A Comment:
0 comments: