पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद ने हाल ही में ज़िम्बाब्वे को 5-0 से हराकर सीरीज अपने नाम की थी। सरफराज ने इस सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन किया था। पाकिस्तानी कप्तान ने वापिस आने के बाद एक शो में भाग लिया था जिसमें उन्होंने अपनी पसंदीदा बॉलीवुड हीरोइन का नाम बताया था। पाकिस्तानी कप्तान को बॉलीवुड के इस हीरो और हीरोइन बेहद पसंदीदा है। क्रिकेटर्स और फ़िल्मी सितारों का अजब का मेल होता है। क्रिकेटर्स और हीरोइन की प्यार की कहानियां मशहूर होती है।
सरफराज ने मनोरंजक जवाब दिए थे
एक न्यूज़ को दिए इंटरव्यू में सरफराज में सवालों के मनोरंजक जवाब दिए थे। उन्होंने बॉलीवुड की कौनसी हीरोइन पसंद है वो और किस फिल्म में काम करना चाहेंगे उस बारे में बताया था। सरफराज ने आगे बताया कि उनको दबंग का रोल बेहद पसंद आया था। सलमान खान ने दबंग फिल्म में जो किरदार निभाया है वह उनको बेहद पसंद आया था। अगर उनको कोई फिल्म में काम करने का मौका मिले तो वह दबंग जैसी फिल्म में सलमान खान जैसे रोल करना चाहेंगे। उनको बॉलीवुड की पसंदीदा हीरोइन के बारे में भी पूछा गया था। उन्होंने बताया कि उनको कैटरीना कैफ बेहद पसंद है। टाइगर जिन्दा है फिल्म में सलमान और कैटरीना को लोगो ने खूब पसंद किया था।
एशिया कप में होगी भारत पाकिस्तान की टक्कर
सरफराज अब एशिया कप की तैयारी में लगे हुए है। 15 सितम्बर से यूनाइटेड अरब अमीरात में एशिया कप शुरू होने जा रहा है। 19 सितम्बर को भारत और पाकिस्तान की टक्कर होगी। 2017 में चैंपियंस ट्रॉफी में भारत और पाकिस्तान की टक्कर हुई थी। जिसमे पाकिस्तान ने भारत को हराया था। अब अगला मुकाबला अति रोमांचक होने वाला है।
सरफराज अहमद की हो चुकी है शादी
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान सरफराज अहमद की पत्नी का नाम सैयदा खुशबख्त है। सैयदा पूर्व क्रिकेटर आफताब अली शाह की बेटी है। सरफराज की शादी 19 मई 2015 में करांची में हुई है।
सरफराज की कप्तानी में पाकिस्तान काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है। ज़िम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन भी किया था। सरफराज अब एशिया कप में भारत के खिलाफ मैच में जीत हांसिल करना चाहेगा। भारत भी अपनी हार का बदला लेने के लिए एशिया कप में पाकिस्तान को हराना चाहेगा।




Post A Comment:
0 comments: