इन भारतीय हीरोइन का दिल आया है विदेशी लड़को पर
माधुरी दीक्षित - बॉलीवुड की एक समय की टॉप हीरोइन माधुरी दीक्षित भी विदेशी लड़के से प्यार और शादी कर बैठी है। एक समय था जब माधुरी दीक्षित के आते ही लोग दीवाने हो जाते थे और थिएटर तालियो की गड़गड़ाहट से गूंज उठते थे। माधुरी और संजय दत्त शादी करने वाले थे। पर संजय का नाम मुंबई ब्लास्ट में जुड़ा तो माधुरी ने उनसे दुरी बना ली। और 1999 में डॉक्टर श्रीराम नेने के साथ शादी की।
प्रीटी ज़िंटा - बॉलीवुड की प्रीटी ज़िंटा अपनी एक्टिंग की वजह से मशहूर हुई थी उससे ज्यादा वह अपने डिंपल की वजह से हुई थी। लोग इस डिंपल के दीवाने बन गए थे। प्रीटी ज़िंटा ने 2016 में अमेरिका का जीन गुडएनफ से शादी की थी। दोनों के साथ काफी लंबे समय से अफेयर था।
नीना गुप्ता - बॉलीवुड की एक समय की मशहूर हीरोइन वेस्ट इंडीज के लेजेंडरी क्रिकेटर सर विवियन रिचर्ड्स के प्यार में थी। दोनों का प्यार काफी चर्चा का विषय बना था। 1989 में नीना ने शादी से पहले बेटी को जन्म दिया था। विवियन रिचर्ड्स ने शादी तो नही की पर बेटी मसाबा को अपना नाम जरूर दिया।
राधिका आप्टे - वेब सीरीज और बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग से पहचान बनाने वाली राधिका आप्टे ने भी विदेशी से शादी की है। राधिका ने फिल्म पैडमैन बेहतरीन किरदार निभाया था। 2012 में उन्होंने यूके बेस्ड म्यूजिशियन से शादी की है।
बॉलीवुड की सिर्फ इन चार हीरोइन ने ही विदेशी लड़को से शादी नही की है। भारत में फिल्म जगत से जुडी कई सारी मशहूर अभिनेत्रियों का अफेयर और शादी विदेशी लड़को के साथ रहा है। जितने भी विदेशी लड़के है वह ज्यादातर सेलिब्रिटी या बिजनेसमैन है।




Post A Comment:
0 comments: