भारतीय टीम के कप्तान कपिल देव को 1983 का क्रिकेट वर्ल्ड कप जिताने के लिए भारतीय क्रिकेट के इतिहास के सबसे बड़े ऑल राउंडर गिना जाता है। भारत के लिए टेस्ट में 434 विकेट लेने वाले कपिल देव को बैटिंग के लिए भी जाना जाता है। कपिल ने कई बार टीम को अपनी बैटिंग से मुश्किल परिस्थितियों में बाहर निकाला है। कपिल ने 30 जुलाई 1990 में लॉर्ड्स में 4 बॉल में 4 सिक्सर मारकर टीम को फॉलो ऑन से बचाया था। कपिल देव ने बेहतरीन पारी खेली थी। इस पारी के कारण लॉर्ड्स के मैदान पर लोगों ने कपिल का तालियो के साथ स्वागत किया था। लोग ख़ुशी से झूम उठे थे।
Third party image reference
4 बॉल में 4 सिक्सर मारी थी कपिल देव ने
कपिल देव ने 28 साल पहले 30 जुलाई 1990 में लॉर्ड्स के एतिहासिक मैदान पर टेस्ट मैच खेला था। इस मैच में इंग्लैंड ने ग्रेहाम गूच के 333 रन की इनिंग को मदद से 653/4 का विशाल स्कोर खड़ा किया था। जवाब में भारत ने अज़हरुद्दीन के 121 और रवि शास्त्री के 100 रन की मदद से चेस करने का प्रयास किया था। पर दूसरे बल्लेबाज चल नही पाए थे। तब टीम का स्कोर 9 विकेट पर 430 रन था। तब फॉलो ऑन से बचने के लिए 24 रन की जरूरत थी। तब क्रिज़ पर कपिल देव और नरेंद्र हिरवाणी थे। हिरवाणी कमजोर बल्लेबाज थे। इस बेहद ही मुश्केल काम को कपिल देव ने कर बताया। उन्होंने इंग्लैंड के गेंदबाज एड़ी हेमिंग्स को एक ही ओवर में 4 बॉल पर 4 सिक्सर मारकर फॉलो ऑन से बचाया था।
Third party image reference
कपिल ने एड़ी हेमिंग्स के पहले 2 बॉल को रक्षात्मक खेला था। फिर लास्ट 4 बॉल पर 4 सिक्सर मारकर पुरे स्टेडियम के लोगों का दिल जीत लिया था। नेक्स्ट ओवर में फ्रेजर ने हिरवाणी को एल बी आउट किया था। भारत की टीम 454 रन में ऑल आउट हो गई थी। कपिल देव ने 75 बॉल्स में 8 फोर और 4 सिक्सर की मदद से 77 रन बनाए थे। इंडिया इस मैच को 247 रन से इंग्लैंड के खिलाफ हार गया था। पर टीम को फॉलो ऑन से बचाने के लिए कपिल देव की इस पारी को हमेशा याद किया जाएगा।
Third party image reference
कपिल देव की इस पारी ने टीम को फॉलो ऑन से बचाया था। आप कपिल की इस पारी के।बारे में क्या कहना चाहेंगे? आपके अनमोल विचार नीचे कॉमेंट बॉक्स में दे। अगर आपको ये पोस्ट अच्छी लगी हो तो लाइक, कॉमेंट और शेयर कीजिए। ऐसी मजेदार और मनोरंजक न्यूज़ के लिए फॉलो कीजिए। लेटेस्ट जानकारी देते रहेंगे।

Post A Comment:
0 comments: