ब्लॉग आर्काइव

यह ब्लॉग खोजें

दूसरा टेस्ट शुरू होगा इतने बजे से,जानें संभावित टीम और ये 5 प्लेयर हो सकते है टीम से बाहर

India versus England test team prediction, india versus England second test 2018
Share it:

     इंडिया और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट 9 अगस्त से लॉर्ड्स में भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 3.30 बजे से शुरू होने जा रहा है। लॉर्ड्स का ग्राउंड ऐतिहासिक मैदान है। लॉर्ड्स पर क्रिकेट मैच खेलना ही एक बड़े गर्व की बात है। ये लॉर्ड्स का ग्राउंड यही है जहाँ मैच जीतने के बाद भूतपूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने अपनी टीशर्ट लहराकर अपनी खुशी जताई थी। भारत ने लॉर्ड्स के ग्राउंड पर रिकॉर्ड अच्छा नही रहा है। भारत ने जितने भी मैच खेले है उसमें से सिर्फ 2 मैच ही जीत पाई है। ऐसे में इंग्लैंड को दूसरी टेस्ट में हराना मुश्किल सा है। इंग्लैंड की टीम पहला मैच जीतकर आत्मविश्वास से भरपूर है। इंग्लैंड की टीम ने पहले टेस्ट में हर तरह का ऑल राउंडर प्रदर्शन कर के भारत को हारने पर मजबूर कर दिया था। भारत के बल्लेबाजों ने कुछ खास प्रदर्शन नही किया था। कप्तान कोहली को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज नही चल पाया था। अब दूसरे टेस्ट में कप्तान को जीत के लिए सोचना पड़ेगा।


इन प्लेयर को आराम दिया जा सकता है
     दूसरा मैच जीतना टीम इंडिया के लिए अति आवश्यक है। कप्तान कोहली टीम के लिए कड़े फैसले लेने के लिए जाने जाते है। पहली टेस्ट में कुछ बैट्समेन और गेंदबाज उस तरह का बढ़िया प्रदर्शन करने में खरे नही उतरे थे। कप्तान कोहली दूसरे टेस्ट में कुछ प्लेयर के बारे में सोच सकते है। शिखर धवन और लोकेश राहुल अच्छा नही खेल पाए है। दिनेश कार्तिक विकेट के आगे और पीछे दोनों जगह अपना कमाल दिखाने में असफल रहे है।

भारत की संभावित टीम
विराट कोहली, मुरली विजय, ऋषभ पन्त, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्या रहाणे, करुण नायर, हार्दिक पंड्या, रविचंद्रन अश्विन, रविंदर जडेजा, इशांत शर्मा, जसप्रीत बुमराह

मैच वेन्यू व प्रसारण की जानकारी
      भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट 9 अगस्त से शुरू होगा। मैच का वेन्यू लॉर्ड्स का मैदान है। मैच का समय भारतीय समय के मुताबिक 3.30 बजे से लाइव होगा। दूसरा टेस्ट मैच सोनी और स्टार स्पोर्ट्स पर दिखाया जाएगा। भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच कौन जीतेगा? आप इस बारे में भविष्यवाणी करे और अपनी राय नीचे कॉमेंट बॉक्स में दे। दूसरे टेस्ट के लिए अपनी खुद की पसंदीदा टीम भी बताए। पोस्ट अच्छी लगी हो तो लाइक, कॉमेंट, शेयर और फॉलो कीजिए।
loading...
Share it:

Cricket

Sports

Post A Comment:

0 comments: