भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही 5 टेस्ट मैच की सीरीज के दो मैच खत्म हो चुके है। भारत ने दोनों ही मैच में बद से बदतर प्रदर्शन किया है। पहली मैच में भारत की हार तो हुई ही थी। पर दूसरे टेस्ट मैच में भारत की शर्मनाक हार हुई थी। भारत ने पारी और 159 रन से मैच गवाया था। इस हार के बाद टीम इंडिया को कड़ी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। टीम की हार तो हुई ही है पर मनोबल को गिराने वाली घटना भी हुई थी। कप्तान कोहली मैच के दौरान दिक्कत का सामना महसूस कर रहे थे। वह फील्डिंग करने भी नही आए थे। उनको बैक स्ट्रेन हुआ था। वह पेईन का बावजूद भी बैटिंग करने उतरे थे। विराट कोहली के बैक पेईन के चलते वह तीसरा टेस्ट गवा सकते है। ऐसी हालत में कप्तान के लिए टीम इंडिया का अश्विन ऐसे प्लेयर है जो टीम की बागडोर संभाल सकते है। अगर विराट तीसरा टेस्ट नही खेलते तो अश्विन कप्तान बन सकते है।
तीसरा टेस्ट 18 अगस्त 2018 से ट्रेंटब्रिज में शुरू होने जा रहा है। मैच भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा। मैच का वेन्यू ट्रेंटब्रिज है।
ये प्लेयर हो सकते है बाहर
टीम की हार के चलते कुछ प्लेयर को बाहर निकाला जा सकता है। टीम में ऐसे प्लेयर है जिनका प्रदर्शन ठीक नही रहा था। उसमें राहुल, दिनेश कार्तिक , कुलदीप यादव और शमी को तीसरे मैच से बाहर निकाला जा सकते है।
इन चार प्लेयर को मिल सकता है मौका
तीसरे टेस्ट के लिए कई सारे प्लेयर है जिनको मौका मिल सकता है। शिखर धवन को एक बार फिर से मौका दिया जा सकता है। रिषभ पंत काफी समय से वेट कर रहे है। उनको भी मौका मिल सकता है। रविंद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह को भी मौका मिल सकता है।
भारत की संभावित टीम
मुरली विजय, शिखर धवन, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, इशांत शर्मा और जसप्रीत बुमराह।
अगर अश्विन को कप्तान बनाया जाता है तो वह कप्तानी बखूबी निभा सकते है। वजह ये है कि अश्विन ने आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम के कप्तान रह चुके है। उनकी कप्तानी में पंजाब आखिर तक तीसरे स्थान पर रहा था। अगर कोहली ठीक हो जाते है तो कोई दिक्कत नही है वर्ने अश्विन के अलावा और कोई नाम नजर नही आता। बैक स्ट्रेन से जल्दी छूटना आसान नही है। अतः कोहली का खेलना लगभग नामुमकिन सा है।




Post A Comment:
0 comments: