इन प्लयेर को दिया जा सकता है आराम
भारतीय टीम ने दो टेस्ट मैच खेले है। जिसमें कप्तान कोहली के अलावा कोई भी बल्लेबाज रन नही बना पाया था। इस वजह से तीसरे टेस्ट में कप्तान टीम प्लेयर को बदलना चाहेंगे। और नए प्लेयर को मौका दे सकते है। टीम के कुछ प्लेयर हे जो ठीक प्रदर्शन नही कर पाए थे । लोकेश राहुल, मुरली विजय, दिनेश कार्तिक और कुलदीप यादव का प्रदर्शन अच्छा नही था। उनको तीसरे टेस्ट में आराम दिया जा सकता है। रिषभ पंत, शिखर धवन और रविंद्र जडेजा को मौका मिल सकता है।
संभावित भारतीय टीम
शिखर धवन, ऋषभ पन्त, विराट कोहली, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, करूण नायर, हार्दिक पंड्या, रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, इशांत शर्मा।
कप्तान विराट कोहली के लिए बुरी खबर आई है। दूसरे टेस्ट के दौरान वह बैक स्ट्रेन से परेशान थे। वह बैक पेईन होते हुए भी मैदान पर बैटिंग करने उतरे थे। बैटिंग करते वक्त साफ साफ दिखाई दे रहा था की विराट कोहली को दिक्कत हो रही थी। शायद कोहली तीसरे टेस्ट के लिए फिट नही भी हो सकते है। अगर ऐसा होता है तो टीम की परेशानियां और बढ़ सकती है। इन फॉर्म कोहली के जाने से टीम पर असर हो सकता है। टीम का मनोबल ऐसे भी दी हार की वजह से टुटा हुआ है। जो भी परिस्थितियां हो टीम इंडिया सबसे उभरकर बाहर आएगी। और बेहतरीन प्रदर्शन करेगी। टीम इंडिया टेस्ट क्रिकेट में नंबर वन स्थान पर मौजूद है।
आपको यह टीम कैसी लगी वह बताईए। उपकी पसंदीदा टीम भी नीचे कमेंट करिए।




Post A Comment:
0 comments: