ब्लॉग आर्काइव

यह ब्लॉग खोजें

विराट 6 रन बनाते ही तोड़ देंगे सचिन का रिकॉर्ड, इंग्लैंड के खिलाफ 6 रिकॉर्ड बना सकते है

Sachin tendulkar record, virat kohli near to Sachin's record, virat kohli indian skipper, kohli can break records, Sachin's record
Share it:

विराट कोहली टेस्ट में नंबर 1 है। वह साल 2018 के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन चुके है। उन्होंने 726 रन बनाए है। भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा मैच 30 अगस्त से खेला जाएगा। इंग्लैंड इस सीरीज में 2-1 से आगे चल रहा है। इस मैच में कोहली के निशाने पर 6 रिकॉर्ड निशाने पर होगा।
विराट बनेंगे भारत के 10 वे 6000 रन बनाने वाले क्रिकेटर
विराट कोहली 6 रन बनाते को भारतीय क्रिकेट के 6000 रन बनाने वाले 10 वे प्लेयर बन जाएंगे। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर 15921 रन, द्रविड़ 13265, सुनील गावस्कर 10122, लक्ष्मण 8781, सहवाग 8503, अज़हरुद्दीन 6215, विश्वनाथ 6080 रन बना चुके है।
सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड है निशाने पर
भारत की ओर से सबसे तेज 6000 रन बनाने का रिकॉर्ड सुनील गावस्कर के नाम पर है। उन्होंने 112 इनिंग्स में ये रिकॉर्ड बनाया है। दूसरे नंबर पर मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर है। जिन्होंने 6000 रन 120 इनिंग्स में बनाया है। विराट कोहली ने 118 इनिंग्स में 5994 रन बनाए है। अगर वह चौथे मैच में पहली पारी में 6 रन बना देते है तो वह भारत की और से 6000 रन बनाने वाले दूसरे प्लेयर बन जाएंगे।
स्मिथ जो रूट से आगे निकल सकते है विराट कोहली
विराट कोहली वर्तमान टेस्ट क्रिकेट से सबसे महान क्रिकेटर में गिने जाते है। स्मिथ, रुट और केन विलियमसन और कोहली चार बेस्ट क्रिकेटर्स है। टॉप 5 प्लेयर में ये 4 प्लेयर शामिल है। पर कोहली रन बनाने के मामले में स्मिथ और रुट के बाद तीसरे नंबर पर है। इस सीरीज में कोहली के पास मौका है ये रिकॉर्ड तोड़ने का।
इंग्लैंड में तोड़ सकते है द्रविड़ का रिकॉर्ड
कोहली ने 3 टेस्ट में 400 रन बना दिए है। अभी और 2 मैच खेलने बाकि है। एक सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड राहुल द्रविड़ के पास है। उन्होंने इंग्लैंड की पिच पर 2002 में 4 मैच की सीरीज में 602 रन बनाए थे। वह ये रिकॉर्ड तोड़ सकते है।
आंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 18000 रन
विराट कोहली के कुल मिलाकर सारे 342 मैच में 17875 रन बनाए है। अगर वह 125 रन बना लेते है तो वह 18000 रन पुरे कर देंगे। ऐसा करने वाले विश्व के 15 वें और भारत के चौथे बैट्समैन बन जाएंगे। भारत की और से पहले सचिन 34357, राहुल द्रविड़ 24208, गांगुली 18575 है।
स्मिथ की शतक का रिकॉर्ड निशाने पर
इस मैच में विराट की नजर स्टीव स्मिथ के शतक पर है। दोनों 23-23 शतक के साथ है। अगर कोहली अगले मैच में शतक बना लेते है तो वह स्मिथ से आगे निकल जाएंगे। वह विश्व के 22 वे क्रिकेटर बन जाएंगे।




loading...
Share it:

Cricket

Sports

Post A Comment:

0 comments: