भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा और अति महत्वपूर्ण मैच 30 अगस्त से खेला जाएगा। चौथा मैच टीम इंडिया के लिए अति महत्वपूर्ण है। इस मैच में जीत के साथ इंडिया सीरीज में बराबरी पर आ जाएगा और हार का खतरा टल जाएगा। इंग्लैंड की टीम भी चाहेगी की वह इस मैच को जीतकर सीरीज को अपने नाम करे। भारतीय चयनकर्ता ने पहले 3 टेस्ट के लिए टीम जारी की थी। अब अंतिम बचे दोनों टेस्ट के लिए नई टीम जारी की है। इस टीम में पृथ्वी शो और हनुमा विहारी को मौका मिला है। चौथा टेस्ट सौथम्पटन में भारतीय प्रमाणित समय के।मुताबिक दोपहर 3.30 बजे से मैच शुरू होगा। इस मैच का प्रसारण सोनी सिक्स, सोनी लाइव, सोनी , टेन 3 और स्टार स्पोर्ट्स पर इस मैच का जीवंत प्रसारण किया जाएगा।
भारत की संभावित टीम
शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान) अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), ऋषभ पन्त, हार्दिक पांड्या, रविन्द्र जडेजा, मोहम्मद शमी, ईशांत शर्मा, जसप्रीत बुमराह।
दो बदलाव संभव
पृथ्वी को चौथे और पांचवे टेस्ट में मौका मिला है। उनको इस मैच में खेलने के लिए मौका दिया जा सकता है। चोटिल अश्विन की जगह रविंद्र जडेजा को मौका मिल सकता है।
किसका पलड़ा होगा भारी?
चौथा मैच दोनों टीम के लिए अति महत्वपूर्ण है। दोनों ही टीम ने 3 टेस्ट में बेहतरीन प्रदर्शन किया हुआ है। तो चौथे टेस्ट में कौनसी टीम का पलड़ा भारी होगा? क्रिकेट में कुछ नही कह सकते पर अंतिम कुछ मैच के आंकड़े देखकर अनुमान लगाया जा सकता है। टीम इंडिया का पलड़ा भारी है वह कह सकते है। क्योंकि लास्ट मैच में टीम इंडिया ने हर बात में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। इंग्लैंड की टीम को भी कम नही गिन सकते। पहले मैच में भारत को हराया था। दूसरे मैच में इनिंग से हार हई थी। इंग्लैंड की टीम बाउंस बैक कर के सीरीज को अपने नाम करना चाहेगी।
चौथे मैच में किस टीम की होगी जीत?
चौथा मैच बेहद ही महत्वपूर्ण है। इस मैच में इंग्लैंड जीतता हे तो वह सीरीज अपने नाम कर लेगा। अगर इस मैच में इंडिया जीतता है तो सीरीज में बराबरी पर आ जाएगा। भारत की टीम के जीतने के चांस ज्यादा है। वजह यह है कि भारतीय प्लेयर ने फील्डिंग, बैटिंग और बौलिंग तीनों पर बेहतरीन प्रदर्शन किया है। सारे प्लेयर ने ऑल राउंडर प्रदर्शन किया है। अतः भारत के जीतने की उम्मीद ज्यादा है।




Post A Comment:
0 comments: