ब्लॉग आर्काइव

यह ब्लॉग खोजें

मैंने प्यार किया से रेस 3 तक ऐसा रहा है सुपर स्टार सलमान खान की लाइफ का सफर, जरूर जानें

Salman khan, bollywood celebrity, salman khan bollywood time , salman spent 30 years in Bollywood, salman khan carrier, salman khan super hit movie
Share it:

बॉलीवुड में कई सारे सुपर हीरो आए और चले गए। कुछ सुपर हीरो चर्चा में बने रहे और बॉलीवुड की फ़िल्मी दुनिया से खो गए। पर बॉलीवुड के दबंग खान सलमान खान का रुतबा और दबदबा ऐसा ही बरक़रार रहा। सलमान आज बॉलीवुड की फिल्म इंडस्ट्री के बेताज बादशाह बन चुके है। लाखों लड़कियों के दिलों की धड़कन है सलमान खान। कई बार दुनिया के मोस्ट हैंडसम पुरुषों में अपना नाम दर्ज करवा चुके है सलमान खान। सलमान खान की पहली फिल्म थी बीवी हो तो ऐसी। पर उसमें वह सपोर्टिंग रोल में थे। उनको मुख्य किरदार में चमकाती हुई फिल्म थी मैंने प्यार किया। जो 1989 में रिलीज हुई थी। सलमान की उस फिल्म को बहुत सराहा गया और फिल्म सुपर हिट साबित हुई थी। भाग्यश्री के साथ की हुई फिल्म के बाद सलमान बॉलीवुड में अब सुपर स्टार बन चुके थे। उसके बाद सलमान ने पीछे मुड़कर नही देखा।
सलमान की कुछ सुपर हिट फिल्में
सलमान ने मैंने प्यार किया कि बाद बेहतरीन फिल्मे की है। हम आपके है कौन, करन अर्जुन, जीत, जुड़वा, प्यार किया तो डरना क्या, जब प्यार किसी से होता है, बंधन, बीवी नंबर 1, हम दिल दे चुके सनम, हम साथ साथ है, दुल्हन हम ले जायेंगे, चोरी चोरी चुपके चुपके, तेरे नाम, बागबां, मुझसे शादी करोगी, मैंने प्यार क्यों किया, नो एंट्री, पार्टनर, वॉन्टेड, दबंग, रेडी, बॉडीगार्ड, जय हो, एक था टाइगर, दबंग 2, किक, बजरंगी भाईजान, प्रेम रतन धन पायो, सुल्तान और टाइगर जिन्दा है। ये सारी फिल्मे सुपर हिट से लेकर ब्लॉक बस्टर है।
सलमान की गर्ल्डफ्रेंड
सलमान खान का नाम कई हीरोइन के साथ जुड़ चुका है। उनके रिश्ते सोमी अली, संगीता बिजलानी, ऐश्वर्या राय, कैटरीना कैफ, यूलिया वंतूर जैसी हीरोइन और मॉडल के साथ रहा है। सब अपनी लाइफ में सेटल हो चुकी है। पर सलमान अभी भी बैचलर हीरो रहे है। फ़िलहाल उनके जीवन में कैटरीना कैफ वापिस आ चुकी है।
सलमान रहे है इन विवादों में
सलमान खान का नाम काफी विवादों में रह है। ऐश्वर्या के साथ हुई बाते हो या ड्रिंक एंड ड्राइव का केस हो। पर सबसे ज्यादा उनका नाम काले हिरन के शिकार के मामले में फंसा है। वह जेल में भी जा चुके है। हाल ही में वह इस मामले में जेल जा चुके है।
सलमान बड़े पर्दे पर तो सुपर हिट है ही पर टीवी के छोटे पर्दे पर भी वह अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा रहे है। उनके दो सुपर हिट शो दस का दम और बिग बॉस सुपर हिट है। उनकी टीआरपी दूसरे शो के मुकाबले कई गुनी ज्यादा है। आज सलमान नेशनल हीरो बन चुके है।

loading...
Share it:

Bollywood

Entertainment

Post A Comment:

0 comments: