ब्लॉग आर्काइव

यह ब्लॉग खोजें

भारत की जीत टेस्ट के चौथे दिन लगभग तय, जानें भविष्यवाणी सटीक आंकड़ो के साथ

India versus England test match series, winning prediction, india will win the match,
Share it:

भारत और इंग्लैंड के बीच चल रहा टेस्ट मैच बड़ी ही रोमांचक स्थिति में पहुंच गया है। बल्कि यूं कहें कि दोनों टीम की जीत की संभावना है पर चेस करते हुए विशाल स्कोर को जीत पाना अति मुश्किल है। भारत ने पहली पारी में 329 रन बनाए और दूसरी पारी में 352 पर पारी को घोषित किया था। इंग्लैंड पहली पारी में 161 रन बनाए था और दूसरी पारी 23 रन बनाकर चालू है। इंग्लैंड को 521 रन का विशाल लक्ष्य मिला है। टेस्ट के तीसरे दिन इंग्लैंड ने 23 रन बना दिए थे। अब इंग्लैंड को 498 रन बनाने है और टीम इंडिया को 10 विकेट गिराने है। पहले दो टेस्ट में भारत कमजोर भी और इंग्लैंड की टीम मजबूत थी। तीसरे टेस्ट में टीम इंडिया ने बाउंस बैक करते हुए इंग्लैंड की टीम को बैक फुट पर डाल दिया है। अब इस मैच में जीत के चांस फिफ्टी फिफ्टी है भी पर मानसिक रूप से देखे तो नही है।
विराट के शतक ने बदल दिया खेल
इंग्लैंड की टीम को टेस्ट के तीसरे दिन भारत को कम से कम स्कोर पर रोकना था। जिसमे वह असफल रहे। भारत ने ना सिर्फ रन बनाए पर तेजी से रन बनाए। कप्तान विराट कोहली ने अपने कैरियर का 16 वां शतक बनाते हुए साल 2018 के टॉप रन स्कोरर बन चुके है। उनके बाद हार्दिक पंड्या ने भी विस्फोटक रन बनाए थे।
भविष्यवाणी सटीक आंकड़ो के साथ
भारत की जीत की संभावना लगभग तय है। भारत की टीम मैच के चौथे ही दिन जीत सकती है। अब बाकी बचे 498 रन का स्कोर चेस करना छोटी बात नही है। विकेट ख़राब तो हो जाती ही है। मानसिक रूप से भारत की टीम मजबूत है। अगर इंग्लैंड को मैच जीतने हे तो उनको 6 सेशन में 100 कम से कम रन बनाने होंगे और वह भी विकेट बचाकर। तब जाकर वो दो दिन में लक्ष्य हांसिल कर सकते है पर दो दिन खेलना असंभव जैसा है। टीम इंडिया को जीतने के लिए पहले ही सेशन में अटैकिंग बौलिंग करनी पड़ेगी। इसलिए उस हिसाब से फील्ड सेट कर के सेशन के शुरुआत में ही एक या दो विकेट गिराकर इंग्लैंड की टीम को दबाव में खेलने पर मजबूर कर देना है।
पहले सेशन में दो या तीन विकेट गिरने से कम रन बनेंगे। दूसरे सेशन में भी एक या दो विकेट ले लिए तो और दबाव बन जाएगा। रन नही बनने से दबाव और बढ़ता जाएगा। और लास्ट सेशन में 5 से ज्यादा विकेट और कम रन की वजह से टीम पूरी तरह बिखर जाएगी। इस समय टीम इंडिया अपना पूरा अटैक कर के इंग्लैंड को ऑल आउट कर के मैच को जीत सकती है। इंग्लैंड के लिए मैच ड्रा कराना असंभव है। दो दिन बैटिंग नही कर सकते। वह आक्रामक खेलेंगे तो जल्दी विकेट गिर जाएंगे। दोनों ही मामले में भारत की जीत आज तय है।

loading...
Share it:

Cricket

Sports

Post A Comment:

0 comments: