फिल्म प्रमोशन के लिए बॉलीवुड के हीरो हीरोइन कोई कसर बाकी नहीं रखना चाहते। फिल्म शुरू होते ही उसका प्रमोशन शुरू हो जाता है। पर जब फिल्म खत्म हो जाती है और रिलीज होने के बीच जो समय बचता है उस के दौरान फिल्म के हीरो और हीरोइन पूरी तैयारी के साथ उस का प्रमोशन करने में लग जाते हैं। प्रमोशन करने के लिए सेलिब्रिटी हर एक माध्यम का यूज़ करते हैं। और सोशल मीडिया TV हो न्यूज़ हो इवेंट्स हो हर जगह पर वह अपनी फिल्म का प्रमोशन करते हैं। ऐसी ही एक फिल्म जल्द ही रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का नाम है यमला पगला दीवाना फिर से। यह फिल्म इस सीरीज की तीसरी फिल्म है। इस फिल्म में मुख्य किरदार में धर्मेंद्र सनी देओल और बॉबी देओल है। उनको साथ निभाने के लिए बॉलीवुड की खूबसूरत हीरोइन कृति खरबंदा भी है। कृति खरबंदा ने 2016 में राज़ रिबूट से अपना फ़िल्मी कैरियर शुरू किया था।
कृति खरबंदा बेहद ही खूबसूरत और ग्लैमरस हीरोइन है। कृति खरबंदा अपनी आने वाली फिल्म यमला पगला दीवाने फिर से की प्रमोशन में व्यस्त है। कृति ने फिल्म प्रमोशन के लिए वाइट कलर का ड्रेस पहनी हुई थी। कृति के ड्रेस पर गुलाबी रंग की डिजाइन भी थी। इस ड्रेस में कृति बेहद ही सुंदर और ग्लैमरस दिख रही थी। कृति की खूबसूरती की लोगो ने जमकर तारीफ भी की थी। सफ़ेद कपड़ो में देखकर लोगो ने कृति को जन्नत की अप्सरा भी बुलाया था। लोगो ने अच्छे कॉमेंट्स भी किये थे। कुछ लोग होते है जो ट्रोल भी करते है पर ऐसे लोग भी थे जिन्होंने उनकी खूब तारीफ भी की थी।
कृति यमला पगला दीवाना फिर से की प्रमोशन के फोटो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हुई थे। लोगो ने जमकर इस फोटो को लाइक और शेयर किए थे। कृति को देखकर लोग दीवाने तो हुए ही थे उन्होंने फिल्म सुपर हिट होने की भविष्य वाणी भी कर दी थी। अभी प्रमोशन के अलावा कृति हॉउसफुल 4 की शूटिंग में भी बिजी हे। हॉउसफुल 4 में उनके साथ कृति सेनन, पूजा हेगड़े है। फिल्म में अक्षय कुमार भी है। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। इस सीरीज की पहली 3 फिल्मे सुपर हिट रही थी। लोगो को इन फिल्मों ने खूब हंसाया था।
कृति खरबंदा भले ही बॉलीवुड में उतनी सफल नही हो पाई थी पर वह अपनी मेहनत और खूबसूरती से बॉलीवुड में जल्द ही ऊंचाइयों को छू लेगी। हॉउसफुल 4 कृति के लिए बॉलीवुड का कैरियर बदल सकता है।




Post A Comment:
0 comments: