टेस्ट मैच नंबर 1, इंडिया बनाम इंग्लैंड, 1-4 अगस्त 2018
भारत और इंग्लैंड के बीच एतिहासिक 1000 वां टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इंग्लैंड ने यह मैच जीतकर शानदार रिकॉर्ड बनाया है। इंग्लैंड ने इस मैच को 31 रन से जीत लिया है। मैच का परिणाम चौथे दिन आ गया था। इस रोमांचक मैच में सबका भरपूर मनोरंजन हुआ था।
Third party image reference
इंग्लैंड की 1 & 2 पारी - इंग्लैंड की टीम ने पहली पारी में 287 रन बनाए थे। और दूसरी पारी में 180 रन बनाए थे। पहली पारी में जो रुट ने 80 रन बनाए थे। बैरस्टोव ने 70 रन बनाए थे। जेंनिंग्स ने 42 रन बनाए थे। इंग्लैंड की दूसरी पारी में कोई भी बल्लेबाज टिक कर नही खेल पा रहा था। टीम के गेंदबाज करण ने 63 रन की बड़ी ही महत्वपूर्ण पारी खेली थी। इस पारी की मदद से इंग्लैंड की टीम ने 180 रन का आंकड़ा बना लिया था।
Third party image reference
इंडिया की गेंदबाजी - इंडिया के गेंदबाजों में पहली पारी में अश्विन को 4 विकेट मिले थे। शमी को 3 विकेट मिले थे। दूसरी पारी में इशांत शर्मा को 5 विकेट मिले। अश्विन को 3 विकेट मिले। उमेश यादव को 2 विकेट मिले।
Third party image reference
इंडिया की 1 & 2 पारी - भारतीय टीम ने पहली पारी में 274 रन बनाए थे। और दूसरी पारी में 162 रन पर ऑल आउट हो गई थी। पहली पारी में विराट कोहली ने 149 रन बनाए थे। दूसरी पारी में कोहली ने 51 रन बनाए थे। और हार्दिक पंड्या ने 31 रन बनाए थे। दूसरे कोई भी बल्लेबाज टिक नही पाए थे। और भारत की इस एतिहासिक मैच में 31 रन से हार हुई थी।
इंग्लैंड की गेंदबाजी - इंग्लैंड के गेंदबाजों में करण को 4 विकेट मिले। एंडरसन, रशीद और बेन स्टोक्स को दो दो विकेट मिले। दूसरी पारी में इंग्लैंड के गेंदबाजों में बेन स्टोक्स को 4 विकेट मिले। एंडरसन और ब्रॉड को दो दो विकेट मिले।
Third party image reference
मैच का परिणाम - इंग्लैंड को इस एतिहासिक टेस्ट मैच में शानदार जीत दर्ज की है। भारत को 31 रन से हराया है। बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले सैम करण को प्लेयर ऑफ़ मैच घोषित किया गया था।
सैम करण - इस मैच में सबसे शानदार और जानदार प्रदर्शन सैम करण का रहा था। उन्होंने दूसरी पारी में लड़खड़ाती हुई टीम को म्हवतपूर्ण पारी खेलते हुए 180 तक पहुंचा दिया था। और गेंदबाजी में भारत के विकेट भी गिराए थे। उनके ये प्रदर्शन मैच विनिंग था। जिसकी बदौलत भारत को हार का सामना करना पड़ा था।

Post A Comment:
0 comments: