ब्लॉग आर्काइव

यह ब्लॉग खोजें

अगर इतने रन इंडिया बना लेता है तो जीत लगभग तय, जाने भविष्यवाणी सटीक आंकड़ो के साथ

India versus England test series, india vs england live scores, cricket scores,
Share it:

भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा ट्रेंटब्रिज टेस्ट अब धीरे धीरे रोमांचक स्थिति में पहुंच रहा है। भारत ने पहली पारी में 329 रन बनाए थे। इंग्लैंड की टीम 161 पर ऑल आउट हो गई थी। इसी साथ 168 की लीड के साथ दूसरी पारी खेलने टीम इंडिया उतरी थी। भारतीय बल्लेबाजों ने दूसरी पारी को T20 बनाते हुए 31 ओवर में ही 124 रन बना दिए थे। इसी के साथ टीम इंडिया ने 292 रन की लीड हांसिल कर ली है। भारत ने दूसरी पारी में बड़ी तेजी से बैटिंग की थी। इस बैटिंग को देखकर दर्शक भी खुश हो गए थे। टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने दूसरे दिन सिर्फ 31 ओवर में शानदार बैटिंग करते हुए 124 रन बनाए थे। भारत की दूसरी पारी में सारे बल्लेबाज बेहतरीन बैटिंग कर रहे है। धवन ने 44 रन और राहुल ने 36 रन बनाकर टीम इंडिया को अच्छी शुरुआत दी थी। पुजारा 33 रन और कप्तान कोहली 8 रन के साथ मैदान पर टिके हुए है। कोहली के लिए ये पारी बड़ी महत्वपूर्ण है। अगर कोहली 38 रन बना लेते है तो उनके नाम सबसे बड़ा विश्व रिकॉर्ड हो जाएगा।
कोहली बनेंगे विश्व के नंबर 1 बल्लेबाज
विराट कोहली ने पहली पारी में 97 रन बनाए थे। इसके साथ ही वह साल 2018 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन चुके है। पहले नंबर पर 660 रन बनाकर मार्कराम है। और दूसरे नंबर पर 638 रन बनाकर एबी डिविलियर्स है। विराट शानदार फॉर्म में है और लंबे समय तक खेल सकते है तो वह मैच के तीसरे दिन ही ये रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे।
भारत के जीत की भविष्यवाणी आंकड़ो के साथ
टीम इंडिया ने पहले इनिंग की 168 रन और दूसरी इनिंग के 124 रन के साथ अबतक 292 रन की बढ़त बना ली है। टेस्ट मैच में अभी तीन दिन बचे है। और भारत के बाद इंग्लैंड को बैटिंग करने उतरना है। भारत अगर पहले सेशन में 150 से 200 रन बना लेता है। और संभलकर खेलते हुए 75 से 100 रन भी बनाए तो चलेगा। दूसरे सेशन में तेज खेलते हुए 100 से 150 के बीच रन बना देते है तो कुल मिलाकर 500 के आसपास की बढ़त हो जाएगी। और इंग्लैंड को इस लक्ष्य को हांसिल करने के लिए आज के दिन का शेष समय और पूरे दो दिन मिलेंगे। पर मैच में इतने दिन बैटिंग कर के 500 रन बनाने मुश्किल नही है। पर करना भी संभव नही है।
मान लेते है कि इंग्लैंड कर सकता है। तो इंडिया को तीसरा सेशन भी खेलकर 100 से 150 रन बना लेते है तो 600 से 650 आसपास लीड पर इंग्लैंड को बल्लेबाजी करने का न्योता देता है। अब इंग्लैंड के लिए ये खतरा है। 600 से ज्यादा रन के बारे में सोचना असंभव है। इंग्लैंड की टीम भी चाहेगी की टीम इंडिया को सस्ते में आउट किया जाए। 292 की लीड के साथ भारत को अगर 400 के अंदर ऑल आउट करती है तो दो दिन और आज के समय में इंग्लैंड रन चेस कर सकता है। पर ये असंभव के बराबर है। अतः भारत की जीत लगभग तय है वो भी धमाके के साथ।

loading...
Share it:

Cricket

Sports

Post A Comment:

0 comments: