ब्लॉग आर्काइव

यह ब्लॉग खोजें

टेस्ट सीरीज में अबतक सर्वाधिक रन बनाने वाले और विकेट लेने वाले टॉप 5 भारतीय खिलाड़ी ये है

Top five indian cricketer, cricket live scores, cricket records, top leading run scorer, top five wicket taker bowler, india versus England test match series
Share it:

भारत और इंग्लैंड के बीच चल रहा तीसरा टेस्ट अब रिजल्ट के एकदम करीब आ गया है। इस टेस्ट में भारतीय प्लेयर ने चैंपियन की तरह प्रदर्शन करते हुए बाउंस बैक किया है और इंग्लैंड की टीम को संभलने का मौका तक नही दिया। इंग्लैंड की टीम को 2 दिन 521 रन का विशाल स्कोर चेस करने के लिए न्योता दिया। इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी रही थी पर वह मैच को ड्रा भी नही कर सकता और आक्रामक भी नही खेल सकता है। मैच तीसरे दिन ही इंग्लैंड के 9 विकेट पर 311 रन बन चुके है। अतः मैच के पहले सेशन में ही जल्द ही इंग्लैंड के ऑल आउट होने की संभावना है। तीनों टेस्ट में दो मैच में भारत की हार हुई है और तीसरा मैच भारत जीत जाएगा। इस सीरीज में अब तक ज्यादा रन बनाने वाले टॉप बल्लेबाज और टॉप बॉलर के बारे में जानते है।
टॉप 5 भारतीय खिलाड़ी
1 विराट कोहली - विराट ने पहले टेस्ट में 149 और 51 रन बनाए थे। दूसरे टेस्ट में 23 और 17 रन बनाए थे। तीसरे टेस्ट में 97 और 103 रन बनाए थे। तीनो टेस्ट में कुल मिलाकर 440 रन बनाकर कोहली टॉप प्लेयर है।
2 हार्दिक पंड्या - हार्दिक ने पहले टेस्ट में 22 और 31 रन बनाए। दूसरे टेस्ट में 11 और 26 रन बनाए। तीसरे टेस्ट में 18 और 52 रन बनाए। हार्दिक ने कुल मिलाकर 160 रन बनाए है।
3 अजिंक्य रहाणे - रहाणे ने पहले टेस्ट में 15 और 2 रन बनाए। दूसरे टेस्ट में 18 और 13 रन बनाए। तीसरे टेस्ट में 81 और 29 रन बनाए। रहाणे ने कुल मिलाकर 158 रन बनाए।
4 अश्विन - अश्विन ने पहले टेस्ट में 10 और 13 रन बनाए। दूसरे टेस्ट में 29 और 33 रन बनाए। तीसरे टेस्ट में 14 और 1 रन बनाए। अश्विन ने तीनों टेस्ट में कुल मिलाकर 100 रन बनाए।
5 शिखर धवन - धवन ने पहले टेस्ट में 26 और 13 रन बनाए थे। तीसरे टेस्ट में 35 और 44 रन बनाए थे। सीरीज में धवन ने कुल मिलाकर 118 रन बनाए है।
टॉप 5 भारतीय गेंदबाज
1 इशांत शर्मा - इशांत शर्मा ने सीरीज में अब तक 11 विकेट लेकर टॉप पर है।
2 हार्दिक पंड्या - हार्दिक ऑल राउंडर प्रदर्शन करते हुए गेंदबाजी में 9 विकेट लेकर दूसरे स्थान पर है।
3 मोहम्मद शमी - शमी ने सीरीज में 8 विकेट लिए है।
4 अश्विन - रविचंद्रन अश्विन ने 7 विकेट लिए है।
5 जसप्रीत बुमराह - तीसरा टेस्ट खेल रहे बुमराह ने धांसू गेंदबाजी करते हुए इंग्लैंड के 7 विकेट लिए थे।
इंग्लैंड का अभी 1 विकेट शेष बचा है। वह किसी भी गेंदबाज के खाते में जुड़ सकता है।

loading...
Share it:

Cricket

Sports

Post A Comment:

0 comments: