भारत और इंग्लैंड के बीच क्रिकेट सीरीज पुरे जोर शोर से चल रही है। भारत ने टी20 सीरीज में इंग्लैंड को हराया था। बाद में वन डे सीरीज में इंग्लैंड ने इंडिया को हराया था। उस सीरीज में जीत के हीरो थे जो रुट। अब 5 टेस्ट मैच की सीरीज शुरू हो चुकी है। भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए पहले टेस्ट में इंडिया की हार हुई थी। इंडिया के बल्लेबाज ज्यादा कुछ नही कर पाए थे।
विराट कोहली ने पहली इनिंग में शानदार शतक बनाते हुए 149 रन बनाए थे। दूसरी पारी में भी विराट ने 51 रन बनाए थे। दूसरे बल्लेबाजों ने उनका साथ नही दिया था। अतः इंडिया की हार हुई थी। दूसरा टेस्ट मैच अब जल्दी ही शुरू होने जा रहा है। 9 से 13 अगस्त के बीच लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान में यह मैच खेला जाने वाला है। इस मैच का लाइव प्रसारण सोनी के चैनल और स्टार स्पोर्ट्स पर किया जाएगा। लॉर्ड्स के।मैदान पर टीम इंडिया का रिकॉर्ड अच्छा नही रहा है। भारत सिर्फ 2 मैच ही जीत पाया है।
भारत की संभावित टीम
विराट कोहली, शिखर धवन, लोकेश राहुल, दिनेश कार्तिक, कुलदीप यादव, हार्दिक पांड्या, उमेश यादव, शार्दुल ठाकुर, मुरली विजय, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, करुण नायर, ऋषभ पंत, रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, ईशांत शर्मा, मोहम्मद शामी।
इंग्लैंड की संभावित टीम
जो रूट, मोईन अली, जेम्स एंडरसन, जॉनी बेयरस्टो, स्टुअर्ट ब्रॉड, जोस बटलर, एलिस्टेयर कुक, सैम कर्रन, केटन जेनिंग्स, ओली पोप, जेम्स पोर्टर, आदिल रशीद, क्रिस वोक्स।
इन प्लेयर को मिल सकता है मौका
भारतीय टीम ने हार का सामना किया था। तो टीम में कुछ बदलाव हो सकते है। चेतेश्वर पुजारा को मौका मिल सकता है। इसके लिए शिखर धवन या लोकेश राहुल को आराम दिया जा सकता है। इंग्लैंड की टीम की भले ही जीत हुई हो। पर वह भी दूसरी मैच के लिए कोई भी कसर नही छोड़ना चाहेगा। इसलिए इंग्लैंड दूसरी टेस्ट के लिए अपने दो धाकड़ प्लेयर को टीम में खिलाना चाहेगा। ओली पॉप और क्रिस वोएक्स को दूसरी मैच के लिए मौका मिल सकता है। इंग्लैंड और भारत दोनों ही लॉर्ड्स के मैदान पर जीतना चाहेगा। क्योंकि लॉर्ड्स के मैदान पर जीतना एक एलग ही बात है। भारत और इंग्लैंड में कौनसी टीम ज्यादा खतरनाक है वह कॉमेंट कर के बताए।




Post A Comment:
0 comments: