ब्लॉग आर्काइव

यह ब्लॉग खोजें

बॉलीवुड में आ गई एक और खूबसूरत और स्टाइलिश हीरोइन, देगी अनन्या पांडे और जाह्नवी को टक्कर

Bollywood new heroine, bollywood new heroine tripti dimri, laila majnu movie heroine, movie star cast, laila majnu heroine and hero
Share it:

बॉलीवुड में तीन स्टेज के हीरो हीरोइन है। जो पहले से बॉलीवुड में छाए हुए है जैसे की शाहरुख़, सलमान, आमिर और अक्षय। हीरोइन में दीपिका, कैटरीना, करीना, सोनम जैसी टॉप अदाकारा। दूसरे स्टेज में जो कुछ सालों से हिट हो चुके है जैसे की वरुण धवन, सिद्धार्थ मल्होत्रा, आलिया भट्ट, श्रद्धा कपूर, टाइगर श्रॉफ, दिशा पटानी। अब बॉलीवुड को एक फ्रेश जनरेशन मिलने वाली है।इस के अंदर जाह्नवी कपूर, सारा अली खान, अनन्या पांडे जैसी खूबसूरत और स्टाइलिश लड़कियां बॉलीवुड में एंट्री करने जा रही है। जाह्नवी कपूर की फिल्म धड़क हाल ही में रिलीज हो चुकी है। अब इस लिस्ट में एक और नाम जुड़ने जा रहा है। फिल्म लैला मजनू से बॉलीवुड में एंट्री करने जा रही है तृप्ति डिमरी और अविनाश देसाई। फिल्म लैला मजनू का ट्रेलर रिलीज हो चूका है और सोशल मीडिया में धूम मचा रहा है। फिल्म का ट्रेलर देखकर अच्छा लगता है। पर सबकी नजर फिल्म की हीरोइन पर है। हीरोइन तृप्ति डिमरी ने पोस्टर बॉयज से अपना डेब्यू किया था।
तृप्ति डिमरी अपनी इस फिल्म लैला मजनू से ज्यादा आस लगाए बैठी है। लैला मजनू रोमांटिक लव स्टोरी वाली फिल्म है। फिल्म के पोस्टर रिलीज हो चुके है। इन सबमें सबसे आकर्षक कुछ है तो वह है तृप्ति डिमरी, तृप्ति बेहद ही खूबसूरत और स्टाइलिश हीरोइन है वह ग्लैमरस लुक से सबको अपना दीवाना बना रही है। फिल्म का प्रमोशन शुरू हो गया है। तृप्ति फिल्म प्रमोशन के लिए हल्के ब्लू कलर के ड्रेस में नजर आई थी। उसने खुले बाल रखे हुए थे। वह बेहद ही ग्लैमरस नजर आ रही थी। लोगो की नजरें उन पर से हट ही नही रही थी। उन्होंने अपने खूबसूरत अंदाज़ से लोगो को घायल कर दिया है।
सारा अली खान, जाह्नवी कपूर और अनन्या पांडे ये सब फ्रेश हीरोइन पर सबकी नजरें थी। अब इसमें तृप्ति डिमरी का नाम भी जुड़ गया है। तृप्ति भले ही फ़िल्मी परिवार से नही है पर अपनी खूबसूरती और ग्लैमर के मामले में किसी से कम नही है। बल्कि यूं कहें कि ये सबको कड़ी टक्कर देने वाली है। तृप्ति अपनी खूबसूरती और टैलेंट के दम पर बॉलीवुड में जगह बना रही है। पोस्टर बॉयज भले ही सफल नही हुई थी। पर लैला मजनू रोमांटिक लव स्टोरी होने की वजह से भारतीय दर्शक उसे जरूर पसंद करेंगे। ये फिल्म तृप्ति के फ़िल्मी कैरियर के लिए नींव का पत्थर साबित होगा।

loading...
Share it:

Bollywood

Entertainment

Post A Comment:

0 comments: