ब्लॉग आर्काइव

यह ब्लॉग खोजें

100 से ज्यादा फिल्म कर चुके अक्षय कुमार की ये 9 फिल्मे जो आज तक नही हुई है रिलीज, जानें

Akshay kumar, bollywood celebrity movies list, akshay kumar movies list, akshay kumar non released movies, bollywood celebrity
Share it:

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में 27 साल पहले फिल्म सौगंद से शुरुआत करने वाले अक्षय कुमार आज बॉलीवुड के टॉप एक्टर बन चुके है। ये फिल्म 1991 में रिलीज हुई थी। डेब्यू फिल्म से लेकर आज तक अक्षय ने कई सारी एक्शन और कॉमेडी फिल्मों में काम किया है। अक्षय कुमार की हर साल 3 से 4 फिल्मे रिलीज होती है। जो हिट से सुपर हिट होती है। अक्षय कुमार अब तक 117 जितनी फिल्म कर चुके है। पर उनकी कुछ फिल्मे ऐसी है अब तक रिलीज नही हुई है। अक्षय कुमार की कुल ऐसी 9 फिल्मे है जो किसी ना किसी कारण से रिलीज नही हुई है या बनी नही है। अक्षय कुमार की फिल्म गोल्ड 15 अगस्त पर रिलीज हो चुकी है। फिल्म ने तगड़ी कमाई की है। फिल्म सुपर हिट साबित हुई है।
अक्षय कुमार की 9 फिल्मे जो नही हुई है रिलीज
1 परिणाम - अक्षय ने ये फिल्म 1993 में साइन की थी। और फिल्म की हीरोइन दिव्या भारती थी। फिल्म शुरू होने से पहले ही दिव्या भारती की मौत हो चुकी थी। इसके बाद यह फिल्म नही बनी थी।
2 जिगरबाज - अक्षय की इस फिल्म में मनीषा कोइराला, जैकी श्रॉफ, अमरीश पुरी थे। फिल्म 1997 में बनी थी। फिल्म अब तक रिलीज नही हुई है।
3 पूरब की लैला पश्चिम का छैला - 1997 में अक्षय ने दूसरी फिल्म साइन की थी। इस फिल्म में सुनील शेट्टी और नम्रता शिरोडकर थी। फिल्म शुरू हो गई थी। पर वह रुक गई थी। अक्षय ने फिल्म को पूरा करना चाहा था पर नम्रता की शादी महेश बाबू से हो गई और फिल्म रुक गई।
4 मुलाकात - ये फिल्म 1999में शुरू हुई थी। महेश भट्ट इस फिल्म को बना रहे थे। ये फिल्म भी रिलीज नही हो पाई थी।
5 खिलाडी vs खिलाडी - अक्षय ने इस सीरीज की एक और फिल्म साइन की थी। पर ये फिल्म कभी भी आगे नही बढ़ पाई थी।
6 राहगीर - देव आनंद की सुपर हिट फिल्म गाइड की रीमेक ये फिल्म थी। फिल्म में अक्षय कुमार और विद्या बालन थे। फिल्म जाहेरात के बाद ही रुक गई थी। देव आनंद नही चाहते थे की इस फिल्म की रीमेक बने।
7 सामना - 2006 में अक्षय के साथ अजय देवगन, रितेश देशमुख जैसे कलाकार इस फिल्म में थे। फिल्म देश के नकली बाबाओं पर थी। इस फिल्म पर उठे विवाद के चलते फिल्म बंद हो गई थी।
8 आसमान - ये फिल्म 2010 में अक्षय की रिलीज हुई फिल्म ब्लू की सीक्वल थी। फिल्म की जाहेरात के बाद फिल्म आगे बढ़ नही पाई थी।
9 चाँद भाई - 2012 में इस फिल्म की जाहेरात हुई थी पर आगे नही बढ़ पाई थी।


loading...
Share it:

Bollywood

Entertainment

Post A Comment:

0 comments: