टीवी के छोटे पर्दे की कुछ शो बेहद ही मशहूर और मजेदार होते है। उसमें से सप्ताह के अंत में यानी शनिवार और रविवार को बड़े ही मनोरंजक शो टीवी पर प्रसारित किए जाते है। इस TV शो का नाम है नागिन 3। नागिन के शुरूआती सीजन में मौनी रॉय नागिन बनी थी। अब मौनी बॉलीवुड की हीरोइन बन चुकी है। मौनी की अक्षय कुमार के साथ बड़ी फिल्म गोल्ड रिलीज होने वाली है। अब इस बार की नागिन 3 में तीन हीरोइन काम करती नजर आ रही है। ये तीन हीरोइन के करिश्मा तन्ना, अनीता हसनंदानी और सुरभि ज्योति। सीरियल की कहानी है कि नागिन के नाग को कुछ लोगो ने मिलन के वक्त मार दिया था। अब नागिन उन सब गुनहगारों को मारकर अपने नाग का बदला लेना चाहती है। बेला और अनीता दोनों अपने अपने मकसद लेकर चल रही है। अनीता ने कई लोगो को खत्म कर के अपना बदला पूरा किया था। अब बेला को माहिर को मारकर अपना बदला पूरा करना है। बेला और माहिर दोनों की शादी हो चुकी है।
बेला एक नाग रानी है। अब एक सवाल खड़ा हो गया है। नागमणि को किसी ने चुरा लिया है। गुरुदेव ने यह बताया कि बेला को नागमणि का पता लगाना है। उसी दौरान बेला का जहर कई गुना बढ़ जाएगा। किसी को भी छूने उस इंसान की तुरन्त मौत हो जाएगी। अब बेला को कुछ भी कर के नागमणि का पता लगाना है। बेला के सामने कई परेशानियां आती है। उसी दौरान बेला के प्रेग्नेंट होनी के बात भी उठती है। बेला को 3 क्लू का पता लगाना है। पहली में उसे नागमणि का एहसास हो जाता है। दूसरे में उसे माहिर की बॉडी पर निशान खोजना है।
बेला ने माहिर को जूस गिराकर कपड़े खराब किए। और माहिर का शर्ट बदलने के तरकीब से उसका निशान देख लिया। तुरन्त ही बेला को नागमणि दिख गया। अब महागुरु ने बताया कि बेला को पतिदेव को गले लगाना है। जिससे वह नागमणि किसने चुराया है और वह कहा है उसका पता चल जाएगा। अब बेला के सामने प्रॉब्लम खड़ा हो गया है। अगर बेला छू लेगी तो माहिर की तत्काल मृत्यु हो जाएगी। गुरुदेव ने कह दिया की बेला को यह काम करना पड़ेगा।
बेला माहिर को नजदीक बुलाती है। और उनके गले लग जाती है। जैसे ही बेला ने माहिर को गले लगाती है की तुरन्त ही माहिर पर जहर का असर शुरू हो जाता है। और माहिर लड़खड़ाता हुआ नीचे जाकर गिर जाता है । और बेहोश हो जाता है। सबलोग उसे देखने आ जाते है। माहिर कुछ जवाब नही देता। शायद बेला के जहर ने माहिर की जान लेली? अब अगले एपिसोड में पता चलेगा सच क्या है।




Post A Comment:
0 comments: