राखी का त्यौहार भाई - बहन के पवित्र रिश्ते को और मजबूत करने के लिए होता है। बहन अपने भाई को राखी बांधकर ये कामना करती है कि हर तरह की परिस्थिति में भाई उनकी रक्षा करेगा। भाई भी अपनी बहन को सुरक्षित रखने का वादा करता है। बॉलीवुड के सितारें भी राखी के त्यौहार को मनाने से पीछे नही है। सोशल मीडिया के कारण सेलिब्रिटी की हर चीज मिनटों में वायरल हो जाती है। इंटरनेट के माध्यम से हर एक आदमी जो उनको फॉलो कर रहा है उन्हें नोटिफिकेशन मिल जाता है कि वह क्या कर रहे है। बॉलीवुड के कई स्टार्स ने रक्षाबंधन अपनी फैमिली के साथ मनाया था। उसमें कुछ खास नाम है। सैफ अली खान का बेटा और सारा अली खान इन दिनों मशहूर और चर्चा का विषय बने हुए है। सारा ने भी अपने छोटे भाई तैमूर को राखी बांधी थी।
राखी के दिन सारा ने भाई तैमूर के साथ राखी भी बांधी और मस्ती भी की थी। सारा सैफ अली खान की पहली पत्नी अमृता सिंह की बेटी है। और तैमूर सैफ अली खान की दूसरी पत्नी करीना कपूर का बेटा है। तैमूर पहले से ही बड़ा मशहूर बन गया है। लोगो को तैमूर की हर चीज पसंद आती है। तैमूर की क्यूटनेस देखकर लोग दीवाने बन जाते है। तैमूर ने छोटे कपड़े में बड़ा ही क्यूट लग रहा था। सारा ने हल्का क्रीम कलर का ड्रेस पहनी हुई थी। वह बड़ी ही सुंदर और ग्लैमरस लग रही थी। उसने ट्रेडिशनल रिवाज के मुताबिक तैमूर को राखी बांधी थी। और उसके साथ खूब मस्ती की थी।
सारा के इन फोटो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था। दोनों को साथ में देखकर लोगो ने जमकर इस फोटो को लाइक और शेयर किया था। लोगो ने उन पर अच्छे कॉमेंट्स भी किये थे। दोनों भाई बहन को त्यौहार मनाते हुए देख सबको अच्छा लगा था। लोगो ने दोनों के लिए अच्छी अच्छी बातें भी की थी। दोनों का प्यार देखकर लोगो की बहुत अच्छा लगा था।
सारा की फिल्म केदारनाथ का शूटिंग शुरू हो चूका है। ये फिल्म अगले साल यानि 2019 में रिलीज होने वाली है। सारा अली खान फिल्म रिलीज से पहले ही बड़ी हीरोइन बन चुकी है। सारा को कई बार जिम के बाहर भी स्पॉट किया गया है। सारा फिटनेस को महत्व देते हुए अपने काम पर भी ध्यान दे रही है। वह ना सिर्फ अपने काम को पर अपने रिश्तों को भी संभालना जानती है। राखी के पवित्र रिश्ते को अच्छी तरह निभाकर सारा ने साबित कर दिया की सबसे जरूरी कुछ है तो वह है भाई बहन का प्यार।




Post A Comment:
0 comments: