ब्लॉग आर्काइव

यह ब्लॉग खोजें

विश्वरूपम 2 में है थ्रिलिंग एक्शन सीन,पहले पार्ट की तुलना में कैसी है फिल्म जानें

Vishvaroop 2 movie review, kamal hasan movie, vishvaroop 2 story and plot summary explained theme explained story explained
Share it:

मूवी रिव्यु : विश्वरूपम 2
कमल हासन की विश्वरूपम 2 सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं विश्वरूपम का पहला पार्ट 2013 में रिलीज हुआ था। इस फिल्म में काफी विवाद हुआ था। विश्वरूपम 2 के डायरेक्टर है कमल हासन। इस फिल्म के प्रोड्यूसर और मुख्य हीरो भी कमल हासन ही है। फिल्म का म्यूजिक दिया है मोहम्मद घिब्रन ने।

फिल्म की कहानी - कमल हासन की विश्वरूपम 2013 में रिलीज हुई थी। फिल्म की कहानी जहासे खत्म होती है दूसरे पार्ट की कहानी वहा से शुरू होती है। फिल्म में कमल हासन अपनी पत्नी और दूसरे एजेंट के साथ लंदन के रास्ते में होते है। उनको सुचना मिलती है कि न्यूयॉर्क में कुछ आतंकी गतिविधियां होने वाली है। इस बार का मिशन है न्यूयॉर्क में होने वाले आतंकी हमले को रोकना। क्या इस बार एजेंट कमल हासन और उनकी टीम इस हमले को रोकने में सफल हो पाएगी? बेहतरीन एक्शन सीन को देखने के लिए ये फिल्म एक बार जरूर देखनी चाहिए। फिल्म में कमल हासन की स्टाइल देखने को मिलती है। फिल्म पहले पार्ट के मुकाबले कम अच्छी है।

रिव्यु - फिल्म में साँस थम जाए ऐसे एक्शन सीन है। जो फिल्म देखने पर मजबूर कर देते है। पर कहानी में आते हुए ट्विस्ट और टर्न ऐसे नही है जो आपको रोमांचित कर दे। पहले पार्ट में कमल हासन ने 3 अवतार बदले थे। जिससे कहानी में एक एलग वैल्यू बनी थी। इस पार्ट में ऐसा कुछ नही है। कहानी ठीक से समझ में नही आती है।पहला पार्ट अगर नही देखा है तो फिल्म में कुछ समझ में नही आएगा। स्पेशल इफेक्ट्स भी प्रभावित नही कर पा रहे।
कमल हासन का रोल उनकी उम्र के हिसाब से नही है पर उनके एक्शन सीन प्रभावित करने वाले है। पूजा कुमार ने वाइफ के रोल में अच्छा काम किया है। साथी एजेंट्स भी जबरन डाले गए है ऐसा लगता है। पर उनके स्टंट अच्छे है। आतंकवादियो में भी अच्छा काम किया है। मुख्य आतंकी राहुल बोस ने कॉमिक आतंकी का किरदार निभाया है। वहीदा रहमान ने राहुल की माता का किरदार निभाया है। जिनको अल्ज़िमेर है। उनका रोल भी गलत समय दिखाया गया है।

फिल्म का क्लाइमेक्स में दिखाए गए एक्शन सीन फिल्म को बचा लेते है। फिल्म में काफी चीजे कंफ्यूसिंग है। फिल्म 5 साल बाद रिलीज हुई है। फिल्म के किरदार पहले पार्ट से बिलकुल अलग है। पर फिल्म का म्यूजिक बेस्ट है। जो फिल्म की कहानी के साथ फिट बैठता है। फिल्म एक बार देखने के लिए जा सकते है।
loading...
Share it:

Entertainment

Movie Review

Tollywood

Post A Comment:

0 comments: