बॉलीवुड में कई सारे सुपर स्टार्स मौजूद है। बड़े बड़े स्टार्स अपनी नेक दिली और दरिया दिली के।कारण जाने जाते है। बॉलीवुड में सबसे बड़े दानवीर और नेकदिल इंसान की लिस्ट बनाई जाए तो इसमें सबसे पहला नाम सलमान खान का आता है। सलमान ने ना सिर्फ लोगो को स्टार से सुपर स्टार बनाया है। पर उसने वक्त आने पर कई सारे लोगों की मदद भी की है। बॉलीवुड के स्टार की इनकम अरबो में होती है पर शायद ही कुछ स्टार्स ऐसे है जो उन रुपयों को किसी जरूरत मंद के पीछे खर्च करते है।
अब शाहरुख़ भी सलमान की तरह नेक कार्य करते है। उनके बेटे आर्यन जो बिलकुल उनकी तरह ही दीखते है। आजकल की पीढ़ी के पास संस्कार नामकी चीज नही होती। सोशल मीडिया की दुनिया में लोगो की भावनाएं लगभग खो सी गई है। ऐसे में आर्यन ने कुछ ऐसा काम किया जिसकी हर तरफ जमकर तारीफ हो रही है।
आर्यन हाल ही में अपने दोस्तों के साथ बांद्रा में नजर आए थे। वह होटल में अपने दोस्तों के साथ एन्जॉय कर रहे थे। उन्होंने रेड कलर की टीशर्ट पहली हुई थी। और ब्लू जींस पहना हुआ था। वह जैसे ही होटल से बाहर निकलकर अपनी गाड़ी में बैठने गए की तुरन्त ही एक भिखारी ने उनका रास्ता रोक लिया और उनसे कुछ फरमाइश की। लोगों को पहली नजर में ये लगता है कि बड़े स्टार्स के बेटे भी उनकी तरह होते है। वह छोटे लोगो से दूर भागते है या ठीक बर्ताव नही करते। पर आर्यन ने इन सारी बातों को मिथ्या साबित करते हुए भिखारी के लिए गाड़ी से कुछ खाना और थोड़े पैसे दिए। ये तस्वीरें मीडिया में रिलीज हो गई थी। ये फोटो सोशल मीडिया में बड़ी तेजी से वायरल हुए थे। लोगों ने जमकर आर्यन की तारीफ़ की थी। लोग उनको दूसरे शाहरुख़ बुला रहे है। आर्यन दिखने में भी शाहरुख़ की तरह ही लगते है।
आर्यन ने ये नेक दिल काम कर के लोगो की नजरों में एक खास मान सन्मान प्राप्त किया है। और बॉलीवुड में दूसरे ऐसे कई बड़े स्टार्स है जो भिखारी जैसे लोगों को इग्नोर करते है। पर स्टार किड ने ऐसा दरियादिली वाला काम कर के दुनिया की नजर में एक खास स्थान प्राप्त कर लिया है। आर्यन भी अब बड़े हो चुके है। सब लोग और खास तौर पर शाहरुख़ के फैन्स ये चाहेंगे कि आर्यन जल्दी ही बॉलीवुड की दमदार फिल्म से अपना डेब्यू करे। अब ये तो वक्त ही बताएगा कि आर्यन कब और कैसे बॉलीवुड में आएँगे।



Post A Comment:
0 comments: