टेस्ट मैच नंबर 2, भारत बनाम इंग्लैंड, 9 अगस्त 2018
भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट खेला जा रहा है। पहले दिन मैच शुरू ही नही हुई थी। वजह थी बारिश। दूसरे दिन बारिश के बीच खेल शुरू हुआ। भारत के लिए साल की सबसे खराब स्कोर इस मैच में बना था। भारत 35 ओवर में 107 रन पर ऑल आउट हो चुकी थी। इंग्लैंड की पारी शुरू हुई। उनके भी जल्दी ही 2 विकेट गिर गए थे। ऐसा लग रहा था कि इंग्लैंड की टीम भी भारत की टीम की तरफ सस्ते में आउट हो जाएगी। पर इंग्लैंड की टीम ने बाउंस बैक करते हुए तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 6 विकेट पर 357 रन बना लिए थे।
इंग्लैंड की बैटिंग - इंग्लैंड की ओर से बैटिंग करते हुए टीम ने 6 विकेट पर 357 रन बना लिए थे। जिसमें कुक ने 21 रन बनाए। जेंनिंग्स ने 11 रन बनाए। रुट ने 19 रन बनाए। पोप ने 28 रन बनाए। बैरस्टोव ने 93 रन बनाए। बटलर ने 24 रन बनाए। वोक्स ने 120 रन बनाए। करण ने 22 रन बनाए।
भारत की गेंदबाजी - भारत की ओर से गेंदबाजी करते हुए इशांत शर्मा को 1 विकेट मिला। शमी को 3 विकेट मिले। हार्दिक पंड्या को 2 विकेट मिले।
इंग्लैंड की टीम ने पहली पारी में शानदार बैटिंग करते हुए 357 रन बनाए। ख़राब मौसम के बीच बल्लेबाजो ने भारतीय टीम का सामना करते हुए 357 रन बनाए थे। इंग्लैंड के बल्लेबाजों में बैरस्टोव और वोक्स ने बैटिंग करते हुए टीम को काफी मजबूत स्थिति में ला दिया है। बैरस्टोव ने 93 रन बनाए तब। जिसमे उन्होंने शानदार 12 बाउंडरी भी मारी थी। वोक्स ने शानदार बैटिंग करते हुए शतक बनाया था। उन्होंने शानदार 18 बाउंडरी भी मारी थी। वोक्स और करण अभी भी मैदान में खेल रहे है। और दोनों बल्लेबाज बेहतरीन फॉर्म।में है। अगर इंग्लैंड की टीम 400 से ज्यादा रन बना देती है तो भारत के लिए मुश्किलें खड़ी हो सकती है।
टीम इंडिया को दूसरी पारी में लीड को तो खत्म करना है साथ में टार्गेट भी देना है। अभी का हाल देखकर तो यही लगता है कि इंडिया ये मैच शायद पारी से हार जाए। अब इंडिया को इंग्लैंड को जल्दी ही आउट करना होगा। और लीड ख़त्म कर के कम से कम 200 से ज्यादा का टारगेट देना होगा। तभी इंडिया इस मैच को बचा सकता है। पर भारत के लिए ऐसा करना अब मुश्किल लग रहा है। कल ही मालुम चल जायेगा की मैच किसके पक्ष में जाने वाला है।




Post A Comment:
0 comments: