![]() |
| https://images4.alphacoders.com/270/270916.jpg |
फिल्म प्रास्ताविक
हॉलीवुड की सबसे पसंदीदा एक्शन थ्रिलर फिल्म सीरीज थोर की पहली फिल्म 2011 में रिलीज हुई थी। ये मार्वल कॉमिक्स पर आधारित फिल्म है। पुरे विश्व में लोगों की पसंदीदा एक्शन थ्रिलर फिल्मों में थोर आती है। थोर फिल्म सुपर हीरो की कहानी पर आधारित है। थोर यानि थंडर और इलेक्ट्रिसिटी के भगवान। फिल्म के मुख्य कलाकार में क्रिस हेम्सवर्थ, टॉम हिडलटोंन, नताली पोर्टमैन है।
थोर को हैमर मिलेगा?
फिल्म की कहानी में अंतरिक्ष में किंग ओडिन 9 रियासतों को संभाले हुए है। उनके राज्य का नाम असगार्ड है। उनके दो बेटे थोर और लोकी है। ओडिन हैमर थोर को देते है पर थोर में वह ठहराव नही होता। अतः उससे हैमर दूर कर दिया जाता है और पृथ्वी पर फेंक दिया जाता है। थोर को भी इंसान बनाकर पृथ्वी पर भेजा जाता है। हैमर के आसपास भीड़ इकट्ठी होना चालू हो जाती है। शील्ड के एजेंट्स उसको कवर कर लेते है। थोर वहाँ घुसने और हैमर को उठाने के प्रयत्न करता है पर नही उठा पाता। इस और लोकी बगावत पर उतर आता है।
ओडिन बेहोश हो जाते है। और थोर को मारने के लिए लोकी एक रोबोट को भेजता है।
थोर पृथ्वी पर वैज्ञानिक नताली के प्यार में पड़ जाता है। प्यार की वजह से थोर में ठहराव और इंसानियत जाग उठती है। वह पॉवरफुल दुश्मन के साथ लड़ने के लिए अकेला जाता है। और उसकी हिम्मत देख ओडिन सारी शक्तियां वापिस कर देते है। और थोर के पास हैमर आ जाता है। फिर दुश्मन के छक्के छुड़ा देता है। वह उसे मारकर असगार्ड जाता है। वहाँ उसका सामना लोकी और उसके जायंट लोगों से होता है। थोर मारने के लिए घुस जाता है। अब आगे की कहानी फिल्म से।
थोर ने ऐसा क्या किया था जिससे उसको इंसान बनाना पड़ा? थोर की लव स्टोरी कैसी है? लोकी ने क्यों गद्दारी की? थोर और लोकी की लड़ाई कैसी रही? दोनों में कौन जीता? और थोर असगार्ड का राजा बन पाया? इन सारे सवालों का जवाब फिल्म से मिलेंगे। फिल्म एक्शन थ्रिलर से भरपूर और लोगों की पसंदीदा है।


Post A Comment:
0 comments: