ब्लॉग आर्काइव

यह ब्लॉग खोजें

इतने रन बनाते ही विराट तोड़ देंगे सबसे महान क्रिकेटर के रिकॉर्ड और बनेंगे महान बल्लेबाज

Virat kohli, indian skipper virat kohli, virat can break Sachin's record, virat kohli about to break record, cricket records
Share it:

भारत और इंग्लैंड के बीच चल रहे चौथे और निर्णायक मैच के पहले दिन भारत ने इंग्लैंड को 246 रन पर ऑल आउट कर दिया था। धवन और राहुल 19 रन बनाकर मैदान में टिके हुए है। मैच के दूसरे दिन कप्तान विराट कोहली के लिए विश्व का सबसे बड़ा दिन होने वाला है। विराट जितने भी रन बनाएंगे वह सब उनके रिकॉर्ड में गिने जाएंगे। उनका ये रिकॉर्ड सचिन और सर विवियन रिचर्ड्स से भी आगे ले जायेगा।
विराट बनेंगे महान बल्लेबाज
विराट कोहली अगर 6 रन बना लेते है तो सचिन और सर विवियन रिचर्ड्स का रिकॉर्ड तोड़ देंगे। विराट ने टेस्ट की 118 इनिंग्स में 5994 रन बनाए है। 6 रन बनाते ही वह 6000 रन बनाने वाले विश्व के 9 वें खिलाडी बन जाएंगे। सचिन ने ये कारनामा 120 इनिंग्स में किया था।
विराट अगर शतक बना लेते है तो वह भी एक रिकॉर्ड होगा। स्मिथ और विराट दोनों 23-23 शतक के साथ साथ चल रहे है। विराट के पास 4 इनिंग्स खेलने का मौका है। शतक बनाते ही वह स्मिथ से तो आगे निकल ही जाएंगे पर वह 24 शतक बनाने वाले विश्व के 22 वें प्लेयर बन जाएंगे। भारत के लिए और खास तौर पर विराट कोहली के लिए आज का दिन रिकॉर्ड से भरपूर रहेगा। आज विराट कोहली को रिकॉर्ड तोड़ते हुए पूरे देश के लोग देखेंगे।

loading...
Share it:

Cricket

Sports

Post A Comment:

0 comments: