ब्लॉग आर्काइव

यह ब्लॉग खोजें

Movie Review: दो हैप्पी ने मचाई धमाल और फिल्म हो गई सुपर हिट

Happy fir bhag jayegi movie review , bollywood movie review, sonakshi sinha movie, daina panty movie, bollywood comedy movie of 2018,
Share it:

फिल्म रिव्यु : हैप्पी फिर भाग जाएगी
कहानी - डायरेक्टर मुदसर अजीज ने 2016 में हैप्पी भाग जाएगी फिल्म बनाई थी। ण नई कहानी के साथ डायरेक्टर ने हैप्पी फिर भाग जाएगी बनाई है। इस बार हैप्पी भाग कर पाकिस्तान नही पर चीन चली जाती है। फिल्म में दो हैप्पी दिखाई गई है। जिसकी वजह से काफी धमाल देखने को मिलती है। फिल्म की स्टोरी भारत पाकिस्तान के बदले चीन में शुरू होती है। चीन का शंघाई एयरपोर्ट पर पहली हैप्पी यानि डायना पैंटी अपने पति के साथ म्यूजिक कॉन्सर्ट के लिए आई होती है। दूसरी हैप्पी यानि सोनाक्षी सिन्हा प्रोफेसर की जॉब के लिए आई होती है। चीनी किडनैपर पहली हैप्पी को पकड़ने आए होते है। इसके अलावा किडनैपर भारत से जिम्मी शेरगिल और पाकिस्तान से पियूष मिश्रा को उनकी रिटायरमेंट पार्टी से उठा लाते है। सोनाक्षी सिन्हा किडनैपर के चंगुल से भागकर इंडियन एम्बेसी में पहुंच जाती है। हैप्पी को किडनैप क्यों किया गया? दोनों हैप्पी के कारण जो धमाल होती है वह सब देखने के लिए मजेदार फिल्म जरूर देखनी चाहिए।
फिल्म रिव्यु - डायरेक्टर की स्क्रिप्ट में से कुछ बाते मिसिंग है। अंत तक ये कन्फ्यूज़न रहता है कि किडनैपर गलत हैप्पी को क्यों पकड़ना चाहते है। लोगो को हँसाने के लिए डायरेक्टर ने भरपूर मसाला डाला है। जिमी शेरगिल और पियूष मिश्रा ने भी लोगो को हँसाने के लिए कोई कसर बाकी नही रखी है। जिमी और पियूष की जोड़ी ने धमाल मचाया है। पूरी फिल्म में छाए रहते है। डेब्यू फिल्म में जस्सी गिल ने अच्छी एक्टिंग की है।
फिल्म का म्यूजिक सोहेल सेन ने दिया है। सोहेल सेन का म्यूजिक अच्छा है। पुराने मशहूर गाने मेरा नाम चीन चीन चु को पंजाबी फ्लेवर के साथ दिखाया गया है। 2 घंटे से ज्यादा की इस मसालेदार कॉमेडी फिल्म को जरूर देखनी चाहिए।
फिल्म हैप्पी फिर भाग जाएगी में डायना पैंटी और सोनाक्षी सिन्हा को एक बार फिर से डबल धमाल मचाते हुए देखा जा सकता है। सोनाक्षी सिन्हा की एक्टिंग और डायना पैंटी की खूबसूरती देखने के लिए फिल्म जरूर देखनी चाहिए। डायना पैंटी बेहद ही खूबसूरत और स्टाइलिश हीरोइन है। पहली फिल्म हैप्पी भाग जाएगी वह भी हिट फिल्म थी। उसे भी जरूर देखना चाहिए। अगस्त में बॉलीवुड की बेहतरीन फिल्मे रिलीज हो रही है।
loading...
Share it:

Bollywood

Entertainment

Movie Review

Post A Comment:

0 comments: