ब्लॉग आर्काइव

यह ब्लॉग खोजें

Movie Review: फिल्म ग़दर के छोटे चरणजीत की ये बड़ी फिल्म हो गई है रिलीज, जानें

Movie Review genius 2018, bollywood movie review, genius movie of utkarsh sharma, plot summary explained, theme explained
Share it:

फिल्म रिव्यु - जीनियस
अनिल शर्मा की फिल्म जीनियस इस सप्ताह यानी 24 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म के मुख्य किरदार में उत्कर्ष शर्मा, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और इशिता चौहान है। फिल्म के मुख्य किरदार में उत्कर्ष शर्मा है। ये वही लड़का है जो सनी देओल की सुपर हिट फिल्म ग़दर में बेटे चरणजीत का रोल निभाया था। इस फिल्म में उत्कर्ष काफी स्टाइलिश और हैंडसम नजर आते है। अनिल शर्मा की पिछली फिल्मों की तरह ये फिल्म भी दर्शकों पर अपना जादू चला पाई? या फिल्म असफल रही?
कहानी - फिल्म जीनियस में जीनियस माइंडस के बीच लड़ाई की कहानी है। हीरो उत्कर्ष एक अनाथ बच्चा है। वह मथुरा में पला बड़ा हुआ है। वह भले ही अनाथ है पर उसका माइंड कंप्यूटर से भी तेज है। वह उच्च अभ्यास के लिए जाता है। वह कॉलेज में वह इशिता चौहान को दिल दे बैठता है। रॉ को उसके जीनियस माइंड के बारे में पता चलता है। वह उसे उनकी विंग में शामिल करना चाहते है। पर इशिता के प्यार की वजह से वो नही कर पाता। रॉ के सर्वर्स हैक हो जाते है। रॉ एक बार फिर से उत्कर्ष का संपर्क करते है। इस बार उत्कर्ष ना कर पाता और रॉ को ज्वाइन कर लेता है। छानबीन के दौरान उत्कर्ष को पता चलता है कि इस सब के पीछे दूसरा मास्टर माइंड है। और वह है साथी जीनियस नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी। अब उत्कर्ष सबसे पहले उसको कैसे हराएगा वह जानने के लिए ये फिल्म जरूर देखनी चाहिए।
डायरेक्शन - अनिल शर्मा की स्क्रिप्ट कमजोर लगती है। स्क्रिप्ट में काफी लूस एंड्स है। अनिल शर्मा ने डायलॉग भी उतने दमदार नही दिए है। कभी ऐसा लगता है कि दर्शक बोर हो जाएंगे। अनिल शर्मा का डायरेक्शन ऐसा लगता है कि जैसे हम 80 ये 90 के दशक की फिल्म देख रहे हो। फिल्म में जिस तरह से गाने ठुसे गए है उसे देखकर ऐसा लगता है कि फिल्म को लंबा खिंच रहे है। हॉलीवुड की सुपर हिट फिल्मों के कुछ सीन भी इसमें कॉपी किये गए लगते है।
एक्टिंग - फिल्म में उत्कर्ष एक दम कच्चा खिलाडी लगता है। वह इस रोल के लिए फिट नही लगता है। फिल्म में वह बच्चा लगता है और रॉ एजेंट के लिए फिट नही बैठता है। इशिता चौहान ने भी ठीक ठाक किरदार निभाया है। वह पूरी फिल्म में एक ही एक्सप्रेशन लेकर घूमती है। नवाज़ुद्दीन की एंट्री इंटर्मिशन के जस्ट पहले होती है। नवाज़ अपनी दमदार एक्टिंग से फिल्म को थोड़ा संभाल लेते है।
म्यूजिक - फिल्म का म्यूजिक हिमेश रेशमिया ने दिया है। इतना सुंदर म्यूजिक इस तरह की फिल्म में सूट नही होता। फिल्म के सारे गाने बढ़िया है।

loading...
Share it:

Bollywood

Entertainment

Movie Review

Post A Comment:

0 comments: