आमिर खान और अमिताभ बच्चन की बहुत चर्चित फिल्म ठग्स ऑफ़ हिन्दोस्तान इस दिवाली को रिलीज हुई थी। फिल्म का ट्रेलर इतना शानदार था कि ऐसा लग रहा था कि यह फिल्म साल की ब्लॉक बस्टर बनेगी। पर फिल्म रिलीज होते ही उसकी जो हालत हुई वह बताना बेहद मुश्किल है। फिल्म फ्लॉप साबित हुई। आमिर खान और अमिताभ बच्चन की एक्टिंग भी फिल्म को बचा नही पाई थी। 28 दिसम्बर को फिल्म चीन में रिलीज हुई थी। सबको उम्मीदें थी की चीन में बढ़िया कमाई हो सकती है। पर चीन में भी फिल्म भारत की तरह फ्लॉप साबित हुई थी। ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श ने इसके कमाई के आंकड़े जारी किये थे।
तरन आदर्श ने सोशल मीडिया के जरिए बताया था कि ठग्स ऑफ़ हिन्दोस्तान की पहले दिन की कमाई कितनी थी। इस फिल्म ने दंगल जैसी कमाई नही की थी। दंगल ने चीन में कुल मिलाकर 1309 करोड़ की कमाई की थी। आमिर खान को सीक्रेट सुपरस्टार ने भी 800 करोड़ की कमाई की थी। चीन में ठग्स ऑफ़ हिन्दोस्तान की पहले दिन की कमाई 1.53 मिलियन डॉलर रही थी जो 10.67 करोड़ रुपए जितनी बनती है।
फिल्म 270 करोड़ के बड़े बजट के साथ दिवाली के त्यौहार पर रिलीज हुई थी। फिल्म बड़े बैनर के नीचे स्टार कलाकार को लेकर बनी थी जिसका काफी हाइप खड़ा हुआ था। फिल्म इंडिया में 150 करोड़ की ही कमाई कर पाई थी। एडवांस बुकिंग और दिवाली के मौके पर टिकिट के रेट ज्यादा होने को वजह से फिल्म पहले ही दिन 50 करोड़ की कमाई हुई थी। पर मूवी रिव्यु, और लोगो ने इसे फ्लॉप बताने से फिल्म एकदम नीचे बैठ गई थी।




Post A Comment:
0 comments: