एडवेंचर और ड्रामा से भरपूर ये मशहूर फिल्म हो गई है रिलीज और जिसे जरूर देखना चाहिए उस फिल्म का नाम Mowgli: Legend of the Jungle है। ये फिल्म शुक्रवार तारीख 7 दिसम्बर 2018 को सिनेमाघरों में और ऑनलाइन रिलीज हुई है। ये फिल्म ऐतिहासिक किताब जंगल बुक पर से बनी हुई है। फिल्म का कांसेप्ट उसी किताब पर आधारित है। फिल्म में बड़े दिग्गज स्टार्स ने अपना वौइस् दिया हुआ है। क्रिस्टन बेले, कैट ब्लांचते, बेनेडिक्ट कबर्बच जैसे स्टार्स ने वौइस् दिया है। फिल्म में एनीमेशन भी है। फिल्म का मुख्य हीरो मौगली का किरदार रोहन चंद ने निभाया है। फिल्म की रेटिंग 6.8 है। फिल्म का थीम एडवेंचर और ड्रामा है।
शेरखान से भी ज्यादा खतरा मौगली के लिए ये है
फिल्म की मुख्य कहानी में जंगल बुक की कहानी है। पर फिल्म में उससे भी आगे की कहानी बताई गई है। ये फिल्म एनीमेशन और रियल दोनों का मिश्रण है। फिल्म में मौगली को भेड़िए का ग्रुप उसे सँभालता है। बघीरा और बलू उसे अपना लेते है। इसीलिए पूरा जंगल उसे उनकी बिरादरी का समज लेते है। पर जंगल में कोई है ऐसा जो उसे बाहर का समझता है। वो और कोई नही पर खतरनाक टाइगर शेरखान है। शेरखान मौगली की जान के पीछे पड़ा है। मौगली कि लिए उससे भी बड़ा खतरा मौजूद है। वह और कोई नही पर खुद की बिरादरी है। यानी मौगली का सामना इंसानो से होता है। अब मौगली की उनसे कैसे निपटता है वह देखने के लिए फिल्म जरूर देखनी चाहिए।




Post A Comment:
0 comments: