बॉलीवुड और हॉलीवुड की हाल ही में बड़े धूमधाम से शादी हुई थी। यानी प्रियंका चोपड़ा और नीक जोनास की रॉयल वेडिंग हुई थी। नीक और प्रियंका की लव स्टोरी के बारे में पूरा देश अब वाकिफ हो चूका है। प्रियंका आज सिर्फ बॉलीवुड की हीरोइन ना रहते हुए हॉलीवुड की भी बड़ी स्टार बन चुकी है। प्रियंका ने हॉलीवुड में मशहूर टीवी शो से अपना काम शुरू किया था। बाद में उसे फिल्मे भी मिली और वह बेहद मशहूर हीरोइन बन चुकी है। प्रियंका ने जिस टीवी शो से शुरुआत की थी उसका नाम क़वोंटिको था।
क़वोंटिको सीरीज एक्शन थ्रिलर और सस्पेंस थ्रिलर सीरीज है। सीरीज की मुख्य कहानी में क़वोंटिको में एफबीआई के रिक्रूट ट्रेनिंग ले रहे है। सब एकदूसरे के सीक्रेट्स से अंजान है। प्रियंका चोपड़ा यानि अलेक्स पैरिस जब होश में आती है तब वह धमाका हुआ है और उसके पीछे वो जिम्मेदार मानी जाती है। वह खुद को निर्दोष साबित करने के लिए भाग जाती है। और फिर क्या होता है वह देखने के लिए एक्शन थ्रिलर से भरपूर ये मशहूर टीवी शो देखना पड़ेगा। इस शो की 3 सीजन आ चुकी है। तीसरी सीजन तो कुछ महीने पहले ही खत्म हुई थी।
प्रियंका ने इस शो की सफलता के बाद ड्वेन जॉनसन यानी रॉक के साथ बेवॉच फिल्म में भी काम किया हुआ है। फ़िलहाल प्रियंका हॉलीवुड की दूसरी फिल्म इसन्ट इट रोमांटिक ने काम कर रही है। प्रियंका चोपड़ा अब एक बड़ा नाम बन चूका है। शादी के बाद प्रियंका का कैरियर का ग्राफ कैसा रहता है वह वक्त तय करेगा। अभी नए शादीशुदा जोड़ा अपनी नई जिंदगी की खुशियां मनाने में व्यस्त है।




Post A Comment:
0 comments: