साल 2018 खत्म होने को ही और आईपीएल 2019 की तैयारियां शुरू हो चुकी है। इस बार आईपीएल में एक अजीब सी घटना देखने मिलेगी। एक टीम जिसका नाम ही बदलने वाला है। इस टीम के बारे में सब जानते ही है पर ये टीम आखिर क्यों अपना नाम बदलना चाहती है? आईपीएल के सीजन में यह टीम शुरुआत में बढ़िया प्रदर्शन करती है पर अंत तक बाहर निकल जाती है। ये टीम है दिल्ही डेरडेविल्स। इस बार आईपीएल 2018 में लास्ट में रहने वाली टीम को अब उनका नाम बदलने की जरूरत लगी थी।
पिछले कई सीजन की बदकिस्मती को लेकर टीम मैनेजमेंट परेशान थी। उनको टीम का नाम बदलना था। पहला नाम अमेरिकन बास्केटबॉल लीग से लिया गया था। वहा उस नाम की टीम मौजूद है। अब दिल्ही ने अपना नया नाम दिल्ही कैपिटल्स रखा है। अमेरिका में वॉशिंग्टन कैपिटल्स नामकी आइस हॉकी की टीम भी मौजूद है। सूत्रों के मुताबिल दिल्ही की टीम नए फ्रेंचाइजी के साथ जुड़ने के बाद नाम बदलने की फ़िराक में था। 2018 में टीम का ख़राब प्रदर्शन देखकर उन्होंने नाम बदलने का फैसला किया था। अब आईपीएल 2019 में दिल्ही कैपिटल्स के नाम से खेलती हुई नजर आएगी।
टीम ने ख़राब किस्तम कहो की ख़राब प्रदर्शन कहो, उसके चलते नाम बदलने का फैसला किया है। अब नए नाम के साथ दिल्ही क्या कर पाती है वो आने वाला आईपीएल का सीजन ही बताएगा। आपको दिल्ही का यह फैसला कैसा लगा? नया नाम कैसा लगा? आप कॉमेंट कर के अपनी राय दें। ऐसी मजेदार न्यूज़ के लिए लाइक, कॉमेंट, शेयर और फॉलो कीजिए।



Post A Comment:
0 comments: