ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेला गया दूसरा टेस्ट ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा। पर्थ टेस्ट में भारतीय टीम को 146 रनों से हार का सामना करना पड़ा।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 326 रनों का स्कोर खड़ा किया जवाब में भारत 283 पर ऑल आउट हो गया था। दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया ने 243 रन बनाए लेकिन भारत कुल 140 पर ऑल आउट हो गया। इस तरह भारतीय टीम को 146 रनों से हार मिली।
दूसरी पारी में भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल एक बार फिर फ्लॉप रहे, वह शून्य पर आउट हुए जबकि मुरली विजय 20 रन बनाकर पवेलियन लौटे। पहली पारी में 123 रन बनाने वाले कप्तान कोहली भी 17 रन बनाकर आउट हुए। ऋषभ पंत और अजिंक्य रहाणे ने 30-30 रन बनाए लेकिन बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे।
दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिचेल स्टार्क और लायन ने तीन-तीन सफलता हासिल की, जबकि हेजलवुड और कमिंस को दो-दो विकेट मिले।
इसे मिला मैन ऑफ द मैच
ऑस्ट्रेलिया की जीत के हीरो नाथन लायन रहे जिन्होंने पहली पारी में 5 तथा दूसरी पारी में 3 विकेट झटके। इस बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। भारत पहले ही इस सीरीज में एक मैच जीतकर बढ़त बनाए हुए था। ऑस्ट्रेलिया ने दूसरा मैच जीतकर 1-1 से बराबरी करी है। अब अगले 2 मुकाबले तय करेंगे की इस सीरीज का विजेता कौन होगा।





Post A Comment:
0 comments: