मिस्ट्री स्पिनर है वरुण
वरुण को मिस्ट्री स्पिनर कहा जाता है। वरुण की एक्शन और बॉल ऐसा है कि बल्लेबाज उसे समज नही सकता। वरुण तमिलनाडु की ओर से खेलते है और वह एक बेहतरीन बल्लेबाज भी है। 13 साल की उम्र तक वह विकेटकीपर बल्लेबाज था। उसने स्कूल में काफी क्रिकेट खेला है। पर कॉलेज में आते ही उसने क्रिकेट छोड़ दिया था।
आर्किटेक्ट बनने का प्रयास करने वाले वरुण यकायक क्रिकेट की ओर मुड़ गए थे। उन्होंने फ़ास्ट बौलिंग शुरू की थी। पर उनको घुटने में चोट लगने की वजह से वह क्रिकेट से दूर हो गए थे। वापिस आने के बाद उन्होंने स्पिन बौलिंग शुरू की थी। उन्होंने नेट्स में चेन्नई और कोलकाता के बल्लेबाजों को भी गेंदबाजी की थी। इस बार वह तमिलनाडु प्रीमियर में खेले थे और मदुराई पैंथर्स के हीरो साबित हुए थे।
चार एलग एलग तरह की स्पिन कर सकते है वरुण
वरुण चार तरह की स्पिन बौलिंग कर सकते है इसलिए उनको खरीदने के लिए रेस लगी थी। उसने तमिलनाडु प्रीमियर लीग में 4.7 की इकॉनमी से 9 विकेट लेकर मदुराई पैंथर्स को अकेले दम पर जीत दिलाई थी। इस साल विजय हजारे ट्रॉफी में सेकंड हाईएस्ट वीकेट ली थी। वरुण ने रणजी ट्रॉफी में भी अपना डेब्यू किया है।





Post A Comment:
0 comments: