ब्लॉग आर्काइव

यह ब्लॉग खोजें

Movie Review: सारा और सुशांत के प्यार की मीठी कहानी है फिल्म केदारनाथ, जानें

Bollywood movie review, bollywood movie review kedarnath, kedarnath movie review, kedarnath story, sara ali khan debut movie, kedarnath movie star cast, kedarnath movie plot,
Share it:

फिल्म रिव्यु: केदारनाथ
डायरेक्टर अभिषेक कपूर की फिल्म केदारनाथ इस शुक्रवार 7 दिसम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म के मुख्य किरदार में सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान है। सारा इस फिल्म से बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने जा रही है। फिल्म के प्रोड्यूर अभिषेक कपूर और रोनी, स्क्रूवाला है। फिल्म के म्यूजिक डायरेक्टर अमित त्रिवेदी और सुनिधि चौहान है। फिल्म का प्रकार रोमांटिक ड्रामा है।
फिल्म की कहानी: फिल्म की प्रमुख कहानी उत्तराखंड के केदारनाथ में आई बाढ़ है। फिल्म की कहानी में केदारनाथ दर्शन के लिए पिठ्ठू का काम करता है। वह लोगो को केदारनाथ जी के दर्शन करवाता है। सारा अली खान हिन्दू लड़की है और सुशांत सिंह राजपूत मुस्लिम लड़का है। दोनों एक दूसरे से प्यार करते है पर उनके घरवाले तैयार नही होते और दोनों को एलग कर देते है। सारा की शादी कही और कर दी जाती है। केदारनाथ में उसी दौरान सबसे बड़ी बाढ़ आती है फिर दोनों का क्या होता है वह देखने के लिए फिल्म जरूर देखनी चाहिए।
फिल्म रिव्यु: फिल्म की कहानी की बात करे तो केदारनाथ की आपदा पर इसे फिल्माया गया है। इसे और अच्छा और बेहतर बनाया जा सकता था। फिल्म का पहला और दूसरा भाग दर्शको को बोरिंग लगता है। फिल्म में सबसे बेहतरीन कुछ था तो वह था सारा और सुशांत की एक्टिंग और दोनों की केमिस्ट्री। सारा अपनी पहली फिल्म से ही दमदार अभिनय करती हुई नजर आई थी। उनको काफी सराहा गया था। उनकी एक्टिंग देखकर वह मंजी हुई खिलाडी लगती है। सुशांत अपने किरदार में बेहतर ही थी। फिल्म में VFX का भरपूर उपयोग कर के बाढ़ के सीन को बेहतरीन बनाया गया है। फिल्म का क्लाइमेक्स लोगों को काफी पसंद आया था। फिल्म के गाने उतने कुछ नही थे पर नमो नमो सबको बेहद पसंद आया था। फिल्म को एक बार देख सकते है।

loading...
Share it:

Bollywood

Entertainment

Movie Review

Post A Comment:

0 comments: