भारतीय कप्तान विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा दोनों ऐसे खिलाडी है जो इंडियन टेस्ट क्रिकेट की जान बन चुके है। विराट कोहली तो शानदार है ही पर वह अपने बेहतरीन फॉर्म से रन मशीन बन चुके है। वह जब की अर्ध शतक या शतक बनाते है वह एक रिकॉर्ड बनता जाता है। राहुल द्रविड़ के बाद इंडियन टेस्ट टीम की वॉल बने चेतेश्वर पुजारा भी अब भारतीय टीम के प्रमुख बल्लेबाज बन चुके है। पहले टेस्ट में पुजारा ने संकट मोचक बनते हुए शतक और अर्ध शतक बनाकर टीम को शानदार जीत दिलाई थी। चेतेश्वर पुजारा और विराट कोहली 2017 से टेस्ट मैच में साथ साथ खेल रहे है। दोनों के आंकड़ो की तुलना करते है और जानते है कि कौन बेहतर है।
चेतेश्वर पुजारा के आंकड़े:
2017 से पुजारा ने टेस्ट मैच खेलते हुए कुल 23 मैच खेले है। 23 मैच के 39 परियो में बैटिंग करते हुए पुजारा ने 50.56 की स्ट्राइक रेट से 1871 रन बनाए है। पुजारा ने ये स्कोर 42.12 के स्ट्राइक रेट से बनाया है। पुजारा ने इस में 6 शतक, 9 अर्ध शतक और 1 डबल सेंचुरी भी मारी है। उन्होंने हाईएस्ट 202 रन का स्कोर किया हुआ है।
विराट कोहली के आंकड़े:
2017 से विराट कोहली ने कुल मिलाकर 22 मैच खेले है जिसकी 38 परियो में उन्होंने 2299 रन बनाए है। विराट ने ये रन 63.86 की एवरेज के साथ बनाए है। उनका स्ट्राइक रेट 63.61 रहा था। विराट ने 10 शतक, 5 अर्ध शतक और 3 डबल सेंचुरी मारी है। विराट का हाईएस्ट स्कोर 243 रहा है।
आंकड़ो से आप नीचे कॉमेंट कर के बताए की कौन बेस्ट है? ऐसी मजेदार और मनोरंजक न्यूज़ के लिए लाइक, कॉमेंट, शेयर और फॉलो कीजिए।




Post A Comment:
0 comments: