शाहरुख़ खान की बहुत चर्चित फिल्म जीरो इस शुक्रवार तारीख 21 दिसम्बर 2018 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म के मुख्य किरदार में शाहरुख़ ख़ान, कैटरीना कैफ, अनुष्का शर्मा जैसे स्टार कलाकार है। फिल्म के डायरेक्टर आनंद एल राय है। फिल्म की रेटिंग 5 में से 3 है। फिल्म का प्रकार रोमांस और ड्रामा है। फिल्म को पहले से ही विदेशी फिल्म की कॉपी माना जा रहा था तो यह फिल्म कितनी समान है और कहानी कैसी है उसके बारे में जानते है।
फिल्म की कहानी: फिल्म की मुख्य कहानी में शाहरुख़ खान बउआ सिंग है जो मेरठ के रहने वाले है। वह एक बीमारी से पीड़ित है। उनकी हाइट बेहद की कम है। वह बौने लगते है। उनको अपाहिज अनुष्का शर्मा से प्यार हो जाता है। उनके जीवन में कैटरीना कैफ भी आती है। उनकी अनूठी लव स्टोरी भारत से अमेरिका पहुँच जाती है। और अमेरिका से पहुंचती है अंतरिक्ष में। आगे उनकी लाइफ में कैसी मुश्किलें और परेशानियां आती है वह देखने के लिए फिल्म एक बार जरूर देखनी चाहिए।
फिल्म रिव्यु: फिल्म की कहानी जितनी जानदार हो उसकी फिल्म के रूप में निर्माण करना उतना ही मुश्किल है। फिल्म जीरो की कहानी मेरठ से लेकर मंगल तक के सफर को फिल्माना अच्छी बात है पर उसे बेहद ही इंटेरेस्टिंग बनाना उतना ही मुश्किल है। यह फिल्म विचारों को दर्शाने में असफल रही है। विचारों और भावों को दर्शाने के चक्कर में फिल्म में एक भी भाव को ठीक से न्याय नही कर पाई है। फिल्म में कुछ सीन बेहद दमदार है और कुछ बेहद ही कमजोर है। फिल्म में शाहरुख़ खान की एक्टिंग लाजवाब है। अनुष्का शर्मा ने भी अपाहिज वैज्ञानिक का किरदार बखूबी निभाया है। कैटरीना कैफ बबिता कुमारी के किरदार में बेहद ही मनमोहक है। फिल्म में कुछ कॉमेडी सीन है वो बेहद ही जानदार है। फिल्म के गाने को शाहरुख़ ने अपनी एक्टिंग और डांस से शानदार बना दिए है। फिल्म में शाहरुख़, कैटरीना और अनुष्का को देखने के लिए एक बार देख सकते है।




Post A Comment:
0 comments: