भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहा पहला टेस्ट रोमांचक मोड पर आता जा रहा है। भारत की पहली पारी काफी ख़राब रही थी पर पुजारा ने शतकीय पारी खेलकर भारत को 250 रन पर पहुंचा दिया था। रोहित शर्मा ने भी लडायक 37 रन बनाए थे। ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों में स्टार्क को 2 विकेट मिले। हाज़ेलवुड को 3 विकेट मिले। कम्मिन्स को 2 विकेट मिले। लीयोन को 2 विकेट मिले।
ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी की शुरुआत काफी अच्छी रही थी। पर धीरे धीरे भारतीय गेंदबाजों में प्रभुत्व हांसिल करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 235 रन पर ऑल आउट कर दिया था। ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों में ट्रेविस हेड ने 72 रन बनाए थे। हैंड्सकॉम्ब ने 34 रन बनाए थे। भारतीय गेंदबाजों में बुमराह और अश्विन को 3-3 विकेट मिले थे। शर्मा और शमी को 2-2 विकेट मिले थे।
भारत ने दूसरी पारी में 15 रन की लीड के साथ मैच खेलना शुरू किया था। तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक भारत ने 3 विकेट पर 151 रन बना लिए थे। भारत के बल्लेबाजों में राहुल ने 44 रन बनाए। विजय ने 18 रन बनाए। कोहली ने 34 रन बनाए। पुजारा 40 रन बनाकर और रहाणे 1 रन बनाकर पिच पर खेल रहे है।
मैच में बने ये रिकॉर्ड
1 भारतीय कप्तान विराट कोहली ने 18 इनिंग्स में तेज 1000 रन पुरे किये है। उनसे पहले 1000 रन पुरे करने वाले इंग्लैंड के 4 बैट्समेन थे।
2 विराट कोहली के तेज 1000 रन पुरे होते ही वह ऑस्ट्रेलियाई धरती पर एशिया के पहले प्लेयर बन चुके है।
3 दो हजार रन पुरे करने वाले विराट कोहली पहले ऐसे भारतीय कप्तान बने जिसने भारत और विदेश में ऐसा कारनामा किया हो।
4 पुजारा दूसरे भारतीय प्लेयर बने जिसने ऑस्ट्रेलिया में सबसे ज्यादा बॉल्स का सामना किया हो।
5 रिषभ पंत ने ऑस्ट्रेलिया की धरती पर एक टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले पहले विकेटकीपर बन गए है। उन्होंने धोनी को पीछे रख दिया है।





Post A Comment:
0 comments: