ब्लॉग आर्काइव

यह ब्लॉग खोजें

Movie Review: रणवीर सिंह की कॉमेडी और जबरदस्त एक्शन ने फिल्म सिंम्बा को बनाया हिट, जानें

Bollywood movie review, bollywood movie review hindi, hindi movie review, simmba movie review, simmba movie review hindi, simmba story , simmba movie stars, simmba movie release date, simmba movie acting
Share it:

फिल्म रिव्यु: सिंम्बा
रोहित शेट्टी की फिल्म सिंम्बा इस शुक्रवार तारीख 28 दिसम्बर 2018 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म के मुख्य किरदार में रणवीर सिंह, सारा अली खान, सोनू सूद, आशुतोष राणा, सिद्धार्थ जाधव है। फिल्म एक्शन, कॉमेडी और रोमांस से भरपूर है। फिल्म को काफी अच्छा प्रतिभाव मिल रहा है। रणवीर सिंह की शादी के बाद की यह पहली फिल्म है और सारा अली खान की यह दूसरी फिल्म है।
फिल्म की कहानी: फिल्म सिंम्बा की कहानी में बाजिराओ सिंघम के गांव शिवगढ़ में रहने वाला अनाथ लड़का भालेराव उर्फ़ सिंम्बा यानी रणवीर सिंह को बड़ा होकर पुलिवाला बनना है और ढेर सारे पैसे कमाने है। वह पुलिस बनके पैसे कमाई करने चाहता था। उसकी पोस्टिंग गोवा के मीरामार एरिया में हो जाती है। इस इलाके में सोनू सूद का राज चलता है। वह इतना खतरनाक है को उसके रास्ते में आने वाले किसी को भी वह छोड़ता नही है। सिंम्बा और सोनू की दोस्ती हो जाती है। पुलिस स्टेशन के सामने कैंटीन चलाने वाली सारा अली खान से रणवीर सिंह को प्यार हो जाता है। और एक ऐसी घटना बनती है जिसके कारण रणवीर सिंह बेईमानी के रास्ते से ईमानदारी पर उतर आता है। अब उसके सामने सोनू सूद ही है। अब वो क्या घटना बनी थी? रणवीर सिंह ने क्या किया और सोनू सूद को कैसे हराएगा वह सब जानने के लिए यह फिल्म जरूर देखनी चाहिए।
रिव्यु: फिल्म में रणवीर सिंह सिंम्बा बने है। रोहित शेट्टी को जबरदस्त एक्शन फिल्म बनाने की महारत हांसिल है। उन्होंने सिंघम के बाद सिंम्बा बनाकर यह साबित कर दिया की वह किसी भी स्टार को अपनी मर्जी के मुताबिक किरदार में ढल सकते है। सिंम्बा कि रूप में रणवीर सिंह एकदम धांसू नजर आते है। फिल्म का पहला हाफ कॉमेडी से भरपूर है जबकि दूसरा हाफ दिलधड़क एक्शन से भरपूर है। रोहित ने एक्शन दिखाकर लोगो के दिल में एक छाप छोड़ दी है।
रणवीर सिंह की एक्टिंग काबिले तारीफ है। उन्होंने एक्शन, कॉमेडी और डांसिंग से फिल्म को चार चांद लगा दिए है। सारा अली खान के पास ज्यादा कुछ नही है करने के लिए फिर भी उनका किरदार बेहद ही खूबसूरत है। सोनू सूद ने विलन का किरदार बेहतरीन तरीके से निभाया है। सिद्धार्थ जाधव ने अपनी कॉमेडी से दर्शको को खूब हंसाया है।
फिल्म का संगीत लाजवाब है। तेरे बिन और आंख मारे जैसे सॉन्ग थिएटर में सिटिया बजाने पर मजबूर कर देता है। फिल्म का टाइटल ट्रैक भी बढ़िया है।फिल्म का संगीत तनिष्क बागची, लिओ जॉर्ज, डीजे चेतस और एस थमन ने दिया है। फिल्म का बैकग्राउंड म्यूजिक भी बढ़िया है।

loading...
Share it:

Bollywood

Entertainment

Movie Review

Post A Comment:

1 comments:

  1. Hi,
    Your article was very good and helps me lot. Keep doing this awesome work. Thanks for creating such awesome content.
    For entertainment news and gossips visit- https://www.backtobollywood.com/

    जवाब देंहटाएं