पिछले 71 साल से टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जो नहीं कर पाया था वह आज कर दिखाया है । विराट की कप्तानी में पहली बार भारतीय टीम ने टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 95 रनों से हराकर सीरीज में 1-0 से आगे बढ़ गया है । ऐसे में आइए जानते हैं किसे मिला मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार और कौन है टॉप 7 बल्लेबाज तथा गेंदबाज ।
मैन ऑफ द मैच-:
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले टेस्ट मैच का मैन ऑफ द मैच की बात करें तो यह सम्मान भारतीय टीम के खिलाड़ी चेतेश्वर पुजारा को दिया गया है जिन्होंने इस मैच में कुल 194 रन बनाए थे ।
टॉप 7 बल्लेबाजों-:
दोस्तों मैच का टॉप 7 बल्लेबाजों की बात करें तो सबसे अव्वल नंबर पर आते हैं चेतेश्वर पुजारा जो कि पहले टेस्ट मैच में 43.11 की स्ट्राइक रेट के साथ 194 रन बनाए थे । जिसमें उन्होंने एक शतक और एक अर्धशतक भी लगाया था । दूसरे स्थान पर है ट्रेविस हेड जिन्होंने 37.55 के स्ट्राइक रेट के साथ 86 रन बनाए थे तीसरे स्थान पर अजिंक्य रहाणे है जिन्होंने 40.62 के स्ट्राइक रेट के साथ 83 रन बनाए थे । सूची के चौथे स्थान पर नाथन लायन 62 रन उनके नीचे शॉन मार्स 53 रन और छठे स्थान पर आते हैं ऋषभ पंत जिन्होंने 98 के स्ट्राइक रेट के साथ 52 रन बनाए थे ।
टॉप 7 गेंदबाज-:
इस टेस्ट मैच का अगर टॉप 7 गेंदबाजों की बात करें तो सबसे अव्वल पर आते हैं नाथन लायन जिन्होंने 205 रन देकर 8 विकेट झटके थे । दूसरे स्थान पर जसप्रीत बुमराह जिन्होंने 115 रन देकर 6 विकेट वहीं तीसरे स्थान पर आते हैं रविचंद्रन अश्विन जिन्होंने 149 रन देकर छह विकेट झटके थे । चौथे स्थान पर स्टार्क जिन्होंने 103 रन देकर पांच विकेट वहीं मोहम्मद शामी ने 123 रन देकर पांच विकेट झटके थे ।




Post A Comment:
0 comments: