ब्लॉग आर्काइव

यह ब्लॉग खोजें

IND VS AUS:भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 137 रन से हराकर दर्ज की 150 वीं जीत,सीरीज में 2-1 से आगे

India versus Australia test match, ind vs aus, ind vs aus third test, india vs aus third test match result and scorecards
Share it:

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहा तीसरा टेस्ट अब रोमांचक मोड़ में आ गया है। पहला टेस्ट भारत ने जीता था। दूसरा टेस्ट ऑस्ट्रेलिया ने जीता था और तीसरा टेस्ट अब नतीजे के नजदीक पहुंच गया है। भारत ने पहली पारी में 443 रन बनाए थे। और दूसरी पारी में 106/8 पर दाव घोषित की थी। ऑस्ट्रेलिया ने चौथी पारी पर खेलते हुए चौथे दिन का खेल समाप्त होने तक 258/8 बना लिए थे। ऑस्ट्रेलिया को पांचवे दिन जीत के लिए 141 रन चाहिए जबकि भारत को 2 विकेट लेने है।
ऑस्ट्रेलिया की बैटिंग
ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में सिर्फ 151 रन बनाए थे। भारत ने फॉलो ऑन ना करते हुए दूसरी पारी खेली और ऑस्ट्रेलिया को 399 रन का लक्ष्य दिया था। ऑस्ट्रेलिया की टीम चौथी पारी में शरुआत अच्छी नही रही थी। उनका विकेट जल्दी ही गिर गया था। फिर ख्वाजा और मार्श ने संभलते हुए खेलना शुरू किया। ख्वाजा ने 33 और मार्श ने 44 रन बनाए। हेड ने 34 रन बनाए। कम्मिन्स ने 63 रन बनाए और भारत को चौथे दिन जीत से दूर रखा। चौथे दिन का खेल समाप्त होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 8 वीकेट पर 258 रन बनाए थे। जीत के लिए 141 रन बनाने थे।
पांचवा दिन ऑस्ट्रेलिया की उम्मीदे लेकर आया था। बारिश के कारण लंच जल्दी कर देना पड़ा था। ऐसा लग रहा था कि बारिश खेल को खराब करेगी और ऑस्ट्रेलिया मैच को ड्रॉ करा लेगा पर ऐसा हुआ नही और ऑस्ट्रेलिया को 261 पर ऑल आउट कर दिया। इसी के साथ भारत ने यह मैच 137 रन से जीतकर टेस्ट क्रिकेट में 150 वीं ऐतिहासिक जीत दर्ज की। भारत इस सीरीज में 2-1 से आगे है।
loading...
Share it:

Cricket

Sports

Post A Comment:

0 comments: