बॉलीवुड की फिल्मे हर शुक्रवार को सिनेमाघरो में रिलीज होती है। बड़े स्टार्स की फिल्में ज्यादातर त्यौहार के दिन पर रिलीज होती है। सलमान खान आम तौर पर ईद के दिन फिल्म रिलीज करते है। शाहरुख़ खान दिवाली या कृष्ण जन्मोत्सव पर रिलीज करते है। आमिर खान भी दिवाली या क्रिसमस पर रिलीज करते है। इस क्रिसमस के कुछ दिन पहले यानी 21 दिसम्बर को शाहरुख़ की फिल्म जीरो रिलीज हुई थी। जिसने दर्शकों को काफी निराश किया था। पिछले कुछ क्रिसमस की फिल्में देखे जो रिलीज हुई थी और सुपर हिट रही थी।
ये फिल्मे थी सुपर हिट
१. वेलकम - अक्षय कुमार, कैटरीना कैफ, अनिल कपूर, नाना पाटेकर और फ़िरोज़ खान अभिनीत फिल्म वेलकम 2007 में रिलीज हुई थी। ये फिल्म उस साल की ब्लॉकबस्टर फिल्म रही थी। इस फिल्म के निर्देशक अनीस बज्मी थे। फिल्म ने 120 करोड़ की कमाई की थी।
२. गजनी - आमिर खान की धांसू एक्टिंग वाली फिल्म गजनी थी। इसका निर्देशन ए आर मुर्गदास ने किया था। आमिर खान के साथ असिन और जिया खान मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। फिल्म की कमाई 232 करोड़ थी।
३. 3 इडियट्स - आमिर खान, आर माधवन और शरमन जोशी जैसे कलाकार द्वारा अभिनीत यह फिल्म 2009 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया था।
४. डॉन 2 - शाहरुख़ ख़ान, प्रियंका चोपड़ा और ओम पुरी जैसे कलाकार के साथ फिल्म डॉन 2 साल 2011 में रिलीज हुई थी। फिल्म का निर्देशन फरहान अख्तर ने किया था। फिल्म ने 209 करोड़ की कमाई की थी।
५. दबंग 2 - सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा अभिनीत फिल्म दबंग 2 साल 2012 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन अरबाज खान ने किया था। फिल्म ने 249 करोड़ की कमाई की थी।






Post A Comment:
0 comments: