ब्लॉग आर्काइव

यह ब्लॉग खोजें

पाइरेट्स ऑफ़ द कॅरीबीयन फिल्म से बाहर हुआ यह कलाकार, नाम जानकर हैरानी होगी

Jack sparrow, pirates of the Caribbean, pirates of the Caribbeans drops star actor, johny depp left from the movie
Share it:

हॉलीवुड की मशहूर फिल्म सीरीज की बात करे तो उसमे दर्शको को सबसे चहिती फिल्म सीरीज है पाइरेट्स ऑफ़ द कॅरीबीयन। इस फिल्म सीरीज को दर्शको ने ना सिर्फ बेहद पसंद किया पर उसे कई बार देखा है। यह फिल्म ऐसी लगती है कि इसे बार बार देखने की इच्छा होती है। इस फिल्म की कहानी कॅरीबीयन समंदर के लुटेरों की कहानी पर आधारित है। फिल्म में मुख्य किरदार कैप्टन जैक स्पैरो का किरदार जोहनी डेप्प ने निभाया है। जोहनी डेप्प की एक्टिंग देखकर सब लोग उनके दीवाने हो गए है। इस फिल्म सीरीज की अब तक 5 फिल्में आ चुकी है। लास्ट फिल्म सालाजार का बदला 2017 में रिलीज हुई थी। पर दर्शको के लिए एक बुरी खबर सामने आई है।
फ्रेंचाइजी ने जैक स्पैरो यानी जोहनी डेप्प को इस फिल्म सीरीज से हटा दिया है। इसकी खबर डिज्नी फिल्म प्रोडक्शन के प्रमुख सीन बेली ने दी है। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें पाइरेट्स फिल्मे बेहद पसंद है। उन्होंने पॉल वरनिक और हेट रीस को इस फिल्म के नए अवतार के लिए पसंद किया है। वह इसे एक रिबूट देना चाहते है तो उन्हें यह काम सौंपा गया है। इसका मतलब यह हुआ की जोहनी डेप्प को अब नई फिल्म में मौका नही मिलेगा।
जोहनी डेप्प इस फिल्म में 14 साल से जुड़े हुए है। उनका जैक स्पैरो का किरदार आज भी लोगो के दिल में बसा हुआ है। नई फिल्म में भले ही कोई नया हीरो आए पर जोहनी डेप्प जैसी लोकप्रियता कोई हांसिल कर पाएगा वह बताना बेहद ही मुश्किल होगा। उस एक्टर के लिए भी हटके काम करना एक चुनोती साबित होगी।
loading...
Share it:

Entertainment

Hollywood

Post A Comment:

0 comments: