ब्लॉग आर्काइव

यह ब्लॉग खोजें

Movie Review: जबरदस्त एक्शन और हैरत अंगेज घटनाओं से भरपूर है फिल्म एक्वामैन, जानें

Hollywood Movie Review, Hollywood movie review aquaman, dc comics movie aquaman, dc comics superhit movie aquaman, aquaman movie review, aquaman story
Share it:

फिल्म रिव्यु: एक्वामैन
डीसी कॉमिक्स पर आधारित फिल्म एक्वामैन इस शुक्रवार तारीख 14 दिसम्बर 2018 को भारत के सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। ये फिल्म अमेरिका में एक सप्ताह के बाद रिलीज होगी। ये फिल्म शाहरुख़ खान की फिल्म जीरो के साथ ही रिलीज होने वाली थी पर भारत में उसे जल्दी रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म के निर्देशक है जेम्स वॉन। फिल्म के मुख्य कलाकार है जेसन मोमोआ,एंबर हर्ड,निकोल किडमैन,विलियम डेफो,पैट्रिक विल्सन । फिल्म का थीम एक्शन, थ्रिलर और फैंटेसी है।
फिल्म की कहानी: फिल्म की कहानी में समंदर किनारे पर अटलाना मिलती है। लाइटहाउस का रखवाला उसे बचाता है और दोनों एकदूसरे से प्यार करते है। उनका एक बेटा जन्म लेता है जिसका नाम आर्थर रखते है। अटलाना को अटलांटिस में मजबूरन जाना पड़ता है। वहाँ शादी करनी पड़ती है और राजा को पता चलता है कि पृथ्वी पर बेटे को जन्म दे चुकी है तो उसे मृत्यदंड की सजा देती है। अब अटलांटिस में आर्थर का छोटा भाई पृथ्वी पर हमले करने की तैयारी कर रहा है। अब आर्थर ही एक ऐसा है जो उसे रोक पाएगा। अब आगे क्या होता है और कैसे एक्शन सीन है वह देखने के लिए एक्शन से भरपूर सुपर हिट फिल्म जरूर देखनी चाहिए।
मूवी रिव्यु: फिल्म एक्वामैन में आर्थर का किरदार जैसन मोमोआ ने बखूबी निभाया है। उनकी एक्शन और स्टाइल जबरदस्त है। उनका साथ निभा रही हीरोइन राजकुमारी मीरा का किरदार खूबसूरत हीरोइन एंबर हर्ड ने भी बेहतरीन निभाया है। फिल्म में कुछ एक्शन सीन तो लाजवाब और हैरत अंगेज घटनाओं से भरपूर है। समंदर की दुनिया देखने लायक है। फिल्म में VFX, ग्राफ़िक्स और 3डी का कमाल देखने लायक है। शुरुआत से लेकर अंत तक फिल्म बेहतरीन और रोमांच से भरपूर है। फिल्म का 90% सीन पानी के अंदर के दिखाए गए है। फिल्म की कहानी और एक्शन फिल्म को लंबा बनाने के साथ साथ मजेदार भी बनाते है। ऐसा लगता है कि फिल्म के एक्शन सीन देखते ही रहे।
ये फिल्म धारणाओं से कही ज्यादा अच्छी और मजेदार बनी है। इस फिल्म ने लगता है डीसी कॉमिक्स में फिर से नई जान पूरी हो। ऐसी फिल्मे बनती रहेगी तो यकीनन डीसी बनाम मार्वल चलता रहेगा।

loading...
Share it:

Entertainment

Hollywood

Movie Review

Post A Comment:

0 comments: