एडिलेड ओवल में खेले जा रहे भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले टेस्ट के चौथे दिन टीम इंडिया दूसरी पारी में 307 रन पर ऑलआउट हो गई। दूसरी पारी में भारत की ओर से सर्वाधिक 71 रन पुजारा ने बनाए, जबकि अजिंक्य रहाणे ने 70 रन की पारी खेली।
वहीं तेजतर्रार बल्लेबाज केएल राहुल और ऋषभ पंत ने टी-20 की झलक दिखाई। राहुल ने 67 गेंदों पर 44 रन जबकि पंत ने 16 गेंदों पर 28 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली।
ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी
ऑस्ट्रेलिया की फिरकी गेंदबाज लायन ने 42 ओवर में 122 रन देकर 6 विकेट लिए। मिचेल स्टार्क को 3 और हेजलवुड को 1 सफलता मिली।
गौरतलब है कि पहली पारी में टीम इंडिया ने 250 रन बनाए थे, जवाब में ऑस्ट्रेलिया 235 पर ऑल आउट हो गया था। ऑस्ट्रेलिया को पहला टेस्ट जीतने के लिए 323 रन बनाने हैं।
एडिलेड ओवल के मैदान पर चौथी पारी में सबसे सफल रन चेस 315 रन है। जोकि आज से 117 साल पहले ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के विरुद्ध 1902 में किया था। अगर ऑस्ट्रेलिया 325 रन बनाने में कामयाब होता है तो वह 117 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ देगा और ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगा। हालांकि जिस तरह पिच हरकत कर रही है उसे देखकर यही लगता है कि भारत की जीत लगभग पक्की है।
ऑस्ट्रेलिया की टीम भी बाउंस बैक करने के लिए जानी जाती है। ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट पर 100 से ज्यादा रन बना लिया है। कल लास्ट दिन में ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट बचाते हुए टेस्ट मैच ड्रॉ करना है या जितना है। पर इन दोनों मामलों में ऑस्ट्रेलिया के लिए स्थिति मुश्किल होने वाली है।




Post A Comment:
0 comments: