ब्लॉग आर्काइव

यह ब्लॉग खोजें

IND VS AUS:मयंक की ऐतिहासिक पारी से भारत ने बनाए 215/2,कोहली-पुजारा क्रीज़ पर,टूटे 5रिकॉर्ड

India versus Australia test match series, ind vs aus, ind vs third test, india vs aus third test records, mayank agarwal records,
Share it:

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मैच शुरू हो गया है। भारत ने पहले बैटिंग करते हुए पहले दिन का खेल समाप्त होने तक 2 विकेट पर 215 रन बना लिए थे। भारत की ओर से बैटिंग करते हुए बल्लेबाजों में हनुमा विहारी 8 रन पर आउट हुए थे। मयंक अग्रवाल ने डेब्यू मैच में 76 रन बनाए। पहले दिन का खेल समाप्त होने तक पुजारा 68 रन और कोहली 47 रन बनाकर क्रिज़ पर खेल रहे है।
इंडिया की बैटिंग - भारतीय टीम ने तीसरे टेस्ट में मयंक अग्रवाल को डेब्यू कराया। मयंक और हनुमा विहारी के रूप में भारत को नई ओपनिंग जोड़ी मिली। इस ओपनिंग जोड़ी ने टीम को बेहतरीन शुरुआत दी। रोहित शर्मा और रविंद्र जडेजा एक बार फिर से टीम का हिस्सा बनते हुए नजर आए।
मयंक और हनुमा ने अच्छी बैटिंग करते हुए 40 रन की भागीदारी की थी। विहारी के आउट होने के बाद पुजारा और मयंक ने शानदार बैटिंग करते हुए 84 रन की पार्टनरशिप की। मयंक 76 रन बनाकर आउट हुए। पुजारा और कोहली ने टीम को सँभालते हुए 68 रन और 47 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज आज अपना जौहर नही दिखा पाए थे। सिर्फ पैट कम्मिन्स ही ऐसे गेंदबाज थे जिनको 2 वीकेट लेने का सौभाग्य प्राप्त हुआ था।
मैच में बने 5 रिकॉर्ड:
1. डेब्यू में मैच में अर्ध शतक जमाने वाले मयंक पांचवे ओपनिंग बल्लेबाज बने है।
2. डेब्यू मैच में अर्ध शतक जमाने वाले मयंक दूसरे भारतीय प्लेयर बने जिसने ऑस्ट्रेलिया की धरती पर डेब्यू मैच में 50+ रन बनाए हो।
3. डेब्यू मैच में हाफ सेंचुरी मारने वाले मयंक सातवें भारतीय खिलाड़ी बने।
4. मेलबोर्न क्रिकेट ग्राउंड में डेब्यू मैच खेलने वाले मयंक दूसरे भारतीय प्लेयर बन गए है।
5. 82 साल बाद ऐसा हुआ की दोनों ही बल्लेबाजों ने पहली ही बार ओपनिंग किया हो।


loading...
Share it:

Cricket

Sports

Post A Comment:

0 comments: