भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच क्रिकेट सीरीज चल रही है। टी20 सीरीज के बाद 4 टेस्ट खेले जा रहे है जिसमे दो मैच का नतीजा आ चुका है। पहला मैच टीम इंडिया ने तो दूसरा मैच ऑस्ट्रेलिया ने जीतकर सीरीज में 1-1 से बराबरी की है। सीरीज का तीसरा टेस्ट 26 दिसम्बर से बॉक्सिंग डे मैच खेला जाएगा। अंतिम टेस्ट 3 जनवरी से खेला जाएगा। टेस्ट के बाद भारतीय टीम 12 से 18 जनवरी के बीच खेला जाएगा।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच खत्म करने के बाद टीम इंडिया 23 जनवरी से न्यूज़ीलैंड के खिलाफ क्रिकेट सीरीज खेलने जायेगी। टीम इंडिया न्यूज़ीलैंड में 5 वन डे और 3 टी20 मैच खेलेगी। भारत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वन डे सीरीज खेलेगा उसके बाद न्यूज़ीलैंड में भी वन डे सीरीज खेलेगा। ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड के खिलाफ वन डे सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान हो चूका है।
हार्दिक पंड्या और धोनी की वापसी
एशिया कप में गेंदबाजी के दौरान चोटिल हुए हार्दिक ने एशिया कप और विंडीज़ के खिलाफ सीरीज गवाई थी। उनको टेस्ट सीरीज से भी बाहर रखा गया था। ठीक होने के बाद उनको ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वन डे सीरीज और न्यूजीलैंड के खिलाफ वन डे और टी20 सीरीज के लिए उनका चयन किया गया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में धोनी नही थे उनको भी न्यूज़ीलैंड के खिलाफ टी20 में चुना गया है।
न्यूज़ीलैंड के खिलाफ टी20 के लिए घोषित भारत की 15 सदस्यीय टीम :-
विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप-कप्तान), केएल राहुल, शिखर धवन, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, केदार जाधव, एमएस धोनी (WK), हार्दिक पंड्या, krunal पंड्या, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, खलील अहमद
ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला के लिए भारत की टीम:
विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप-कप्तान), केएल राहुल, शिखर धवन, अंबाती रायडू, दिनेश कार्तिक, केदार जाधव, एमएस धोनी (WK), हार्दिक पंड्या, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, खलील अहमद, मोहम्मद शमी




Post A Comment:
0 comments: