भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज से एडिलेड के मैदान पर पहला टेस्ट खेला जा रहा है। पहले दिन का खेल समाप्त होने तक टीम इंडिया ने 87.5 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 250 रन बना लिए हैं। मोहम्मद शमी 6 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद है।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत की शुरुआत बेहद खराब रही। सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल 2 और मुरली विजय 11 रन बनाकर आउट हुए। वहीं विराट कोहली 3 और अजिंक्य रहाणे 13 रन बनाकर आउट हुए। महज 41 रन पर भारत ने अपने चार टॉप बल्लेबाजों को गवां दिया।
रोहित शर्मा और ऋषभ पंत ने तेजी से रन बनाने के चक्कर में अपने विकेट खोए। रोहित 37 और पंत 25 रन बनाकर आउट हुए। चेतेश्वर पुजारा ने संयम से बल्लेबाजी करते हुए 246 गेंदों पर 7 चौके और 2 छक्कों की सहायता से 123 रन की पारी खेली। पैट कमिंस ने उन्हें रन आउट कर दिया।
ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क, जोश और पेंट कमिंग्स के नाम दो-दो विकेट रहे। वहीं स्पिन गेंदबाज नाथन लोयन को भी दो सफलता मिली।
पहले दिन बने ये रिकॉर्ड
1- चेतेश्वर पुजारा ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अपने 14000 रन पूरे किए।
2- टेस्ट में रोहित शर्मा को सबसे ज्यादा आउट करने वाले गेंदबाज बने लायन। 4 बार किया आउट।
3- नंबर तीन पर बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया में शतक लगाने वाले भारत के चौथे बल्लेबाज बने। पुजारा से पहले मोहिंदर अमरनाथ, राहुल द्रविड़ और वीवीएस लक्ष्मण नंबर तीन पर शतक लगा चुके हैं।
4- पुजारा ने 108 पारियों में अपने 5000 टेस्ट भी पूरे किए और राहुल द्रविड़ के रिकॉर्ड की बराबरी की।
5- एक टेस्ट कैलेंडर ईयर में 4 बार रन आउट होने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बने चेतेश्वर पुजारा।





Post A Comment:
0 comments: