काफी समय से जिस फिल्म के ट्रेलर का इंतजार था वह रिलीज हो चूका है। ये ट्रेलर पहले ही रिलीज होने वाला था पर 5 राज्यो में चुनाव के चलते इसे हरी झंडी नही मिली थी। आखिर कार इसे रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म का नाम है द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर। इस फिल्म में मुख्य किरदार में अनुपम खेर है। साथ में अक्षय खन्ना है। फिल्म की कहानी भारतीय पक्ष के अंदरूनी सियासत और प्राइम मिनिस्टर की कश्मकश के बीच की है। इसमें पोलिटिकल नाम और उनके जैसे लोगो का इस्तेमाल किया गया है। और जो बातें ट्रेलर में दिख रही है उसे देखते हुए ये विवाद का रूप धारण कर सकती है।
फिल्म द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर देश के पूर्व प्राइम मिनिस्टर डॉ. मनमोहन सिंह के समय की कहानी है। वह कैसे प्राइम मिनिस्टर बनते है और उनके कार्यकाल के दौरान उनके साथ कैसा माहौल रहा उसके बारे में बताया गया है। ये ट्रेलर सोशल मीडिया में धूम मचा रहा है। ट्रेलर में जो बातें कही गई है उसे देखकर तो यही लगता है कि यह जल्दी ही विवाद का रूप लेने लगेगा।
ट्रेलर के लॉन्च के वक्त अनुपम खेर ने बताया कि जब उनको इस फिल्म के लिए ऑफर मिली तब उन्होंने इसे करने से मना कर दिया था। वजह यह बताई की उनके लिए यह चुनौती पूर्ण था और जिस किरदार को निभाना था वह पॉलिटिक्स में एक्टिव थे तो उनके लिए यह मुश्किल था। उन्होंने फिर इस फिल्म को एक्सेप्ट किया और डॉ मनमोहन सिंह के किरदार को बखूबी निभाया। अनुपम खेर डॉ मनमोहन सिंह के किरदार में खूब जच रहे है। यह फिल्म जनवरी 2019 में रिलीज होगी।





Post A Comment:
0 comments: