फिल्म रिव्यु - स्त्री
श्रद्धा कपूर और राज कुमार राव अभिनीत फिल्म स्त्री शुक्रवार 31 अगस्त को रिलीज हो चुकी है। फिल्म के मुख्य किरदार में श्रद्धा कपूर और राज कुमार राव है। फिल्म के डायरेक्टर अमर कौशिक है।
फिल्म की कहानी - फिल्म की कहानी मध्य प्रदेश के एक गांव की है। उस गांव में राज कुमार राव एक लोकल टेलर है। वह लेडीज के कपड़े सिलने का काम करता है। वह लेडीज को देखकर ही उनके माप के मुताबिक कपड़े बनाता था। उनको चंदेरी गांव के मनीष मल्होत्रा बुलाया जाता है। उसी गांव में राज के साथ स्त्री नामकी डायन भी मशहूर थी। ये डायन घर का दरवाजा खटखटाती है और पुरुषों को किडनैप करती है। गांव में हर साल 4 दिन की पूजा होती है। उसी दौरान राज की मुलाकात श्रद्धा से होती है। वह पूजा के लिए गांव में ठहरती है। पूजा के समय स्त्री का कहर बढ़ जाता है। लोग कहते है कि श्रद्धा की वो डायन है। पर राज यकीन नही करता। गांव के पंडितजी स्त्री की कहानी सुनाते है। अब स्त्री कौन है? श्रद्धा कौन है? और गांव वाले स्त्री से कैसे बचते है वह देखने के लिए फिल्म जरूर देखनी चाहिए।
रिव्यु - हॉरर के साथ कॉमेडी का मिश्रण आसान नही था पर अमर कौशिक ने उसे बखूबी किया है। उनका क्रेडिट राइटर राज और डीके को देना चाहिए। सुमित रॉय ने भी फनी डायलॉग लिखे है। फिल्म में कुछ क्लासिक सीन भी है। फिल्म का पहला भाग फुल कॉमेडी है। दूसरे पार्ट में एनर्जी लेवल कम हो जाता है। फिल्म कुछ जगह बोरिंग भी लगती है। विक्की के रोल में राज कुमार राव ने बेहतरीन एक्टिंग की है। श्रद्धा कपूर इस फिल्म में बेहद सुंदर नजर आती है। फिल्म का बैकग्राउंड म्यूजिक भी अच्छा है। फिल्म एक बार जरूर देखनी चाहिए।




Post A Comment:
0 comments: